KBP Times

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

swatantr bhagdwaj on police remand

Swatantr : सीजेपी कार्यकर्ता निशू के पिता के साथ मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को आज दिल्ली पुलिस ने कडकडडूमा कोर्ट परिसर में न्यायाधीश के आवास पर पेश किया जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

एक दिन का पुलिस रिमांड

स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने बुलंदशहर से कल हिरासत में लिया था। यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप सामने आने के बाद हुई, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर एक छात्रा के पिता पर हमला करने की बात कबूल की थी। आज गिरफ्तारी के बाद उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उसे कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में संबंधित जज के आवास पर पेश किया गया, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।

दर्ज मामले में एससी और एसटी एक्ट की धारा जोड़ी

बता दें कि सीजेपी के प्रदर्शन के बाद स्वतंत्र के खिलाफ दर्ज मामले में एससी और एसटी एक्ट की धारा जोड़ी गई थी। इसके अलावा उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई. वहीं, आज स्वतंत्र के समर्थन में हिंदू संगठन पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जुटे।

स्वतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर नाबालिग छात्रा के पिता से मारपीट के मामले में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वतंत्र के खिलाफ गलत आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें –दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

यह भी देखें – जयपुर में वोटों की महाजंग! BJP-कांग्रेस के बीच बागियों ने बिगाड़ा पूरा गणित

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2