KBP Times

कृष्ण जन्माष्टमी पर तुलसी को कैसे करें अर्पित ? और कुछ भूल करने से बचें

Tulsi and Shri Krishna

Tulsi : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के बिना कान्हा का कोई भी भोग या पूजा अधूरी मानी जाती है। माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण को तुलसीदल यानि तुलसी के पत्ते अत्यंत प्रिय हैं. कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख, समृद्धि और मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी कैसे अर्पित करें और तुलसी जुड़ी कुछ भूल करने से भी बचें –

कान्हा के भोग में तुलसी पत्र अर्पित करें

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी, माखन-मिश्री या पंचामृत का भोग लगाते समय उसमें तुलसी का पत्ता अवश्य रखें. मान्यता है कि तुलसी के बिना श्रीकृष्ण भोग स्वीकार नहीं करते। जन्माष्टमी की शाम को तुलसी के पौधे के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति आती है। इस शुभ दिन तुलसी जी को नई लाल चुनरी ओढ़ाएं और उनके तने में कलावा बांधकर अपनी मनोकामना भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष रखें।

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए

यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है, तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास बैठकर राधा-कृष्ण का ध्यान करें और तुलसी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें. यदि तुलसी के पौधे पर मंजरी आई हुई है, तो जन्माष्टमी के दिन थोड़ी सी मंजरी तोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करें. ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

जन्माष्टमी पर तुलसी से जुड़ी भूलें

जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें- जन्माष्टमी या किसी भी बड़े पर्व/रविवार/एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है. यदि आपको पूजा या भोग के लिए तुलसी चाहिए, तो उसे एक दिन पहले (सप्तमी के दिन) ही तोड़कर रख लें या फिर गमले के आसपास स्वयं गिरे हुए तुलसी के पत्तों का उपयोग करें.

अशुद्ध हाथों से तुलसी न छुएं- बिना स्नान किए या अशुद्ध वस्त्र पहनकर तुलसी के पौधे को स्पर्श न करें.

भोग में बासी या खंडित तुलसी न चढ़ाएं- तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं माने जाते, फिर भी ध्यान रखें कि पत्ता खंडित न हो.

तुलसी के आसपास गंदगी न रखें- जहां तुलसी का पौधा लगा हो, वहां जूते-चप्पल, झाड़ू या कूड़ा न रखें. जन्माष्टमी के दिन तुलसी के आसपास की जगह को अच्छी तरह साफ रखें.

यह भी पढ़ें – जयपुर प्रशासन ने की जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन की विशेष व्यवस्था, परकोटे में बंद रहेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट

यह भी देखें – निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! वार्ड 13 में दिया कुमारी ने संभाली प्रचार की कमान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2