KBP Times

बीजेपी का संकल्प पत्र; राजस्थान में 1 लाख लोगों को प्लॉट, 24 घंटे बिजली का वादा

BJP Rajasthan Sankalp

BJP : राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राज्य के एक लाख लोगों को प्लॉट देने और शहरों में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है। निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने बुधवार को संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र का विमोचन किया। बीजेपी ने वादा किया कि प्रत्येक निकाय में वार्ड ही विकास का आधार हो, इसे ध्यान में रखते हुए शहर के चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र काम करने का

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने आज नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया है, क्योंकि घोषणा पत्र तो घोषणा करने का होता है, संकल्प पत्र काम करने का होता है। शहरों में विकास कैसे हो, इसे लेकर हम 5 साल का संकल्प पत्र राजस्थान की जनता के बीच में लेकर आए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- जब मैंने विधानसभा में कहा था कि हम वन स्टेट वन इलेक्शन कराएंगे, तब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा था कि आपके काका जी भी नहीं करा सकते हैं। वह खुद ही देख लें कि वन स्टेट वन इलेक्शन कौन से काका जी करवा रहे हैं।

हम जो कहते हैं, वह करते हैं

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- सीएम भजनलाल शर्मा की गारंटी पर जनता विश्वास करती है। आज हमने शहरी निकायों का घोषणा पत्र जारी किया है। हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हम इस घोषणा पत्र को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। पहले किसने क्या कहा और क्या किया और हमने क्या कहा और क्या किया। वह सब जनता जानती है और समझती भी हैं। आप सब जानते हैं कि पिछली सरकारों ने 5 साल में जो काम किया। उससे ज्यादा काम हमारे मुख्यमंत्री ने 2 साल में करके दिखा दिए। यह सब जनता ने देखा है और जनता ने इसे समझती भी है।

13 सदस्यों ने एक महीने में तैयार किया घोषणा पत्र

बीजेपी ने 2 अगस्त को चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया था। इस समिति में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, राजेंद्र कुमार गहलोत, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर सहित 13 सदस्यों को शामिल किया गया था। इस समिति ने 30 दिन में संकल्प पत्र तैयार किया है।

यह भी पढ़ें –जयपुर के रामपुरा गांव में स्कूल के जर्जर भवन को तोड़ा, नवनिर्माण का काम होगा शुरु

यह भी देखें – जयपुर निकाय चुनाव 2026 वार्ड 47 में जनता नाराज! सीवर-सड़क की समस्या से परेशान लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2