KBP Times

अण्डा परांठा -ऐसा नाश्ता जो दोपहर तक भूख नहीं लगने देगा

Egg Parantha breakfast

Breakfast : ऑफिस या बिजनेस के लिए सुबह घर से निकलते हैं तो वो ही रुटीन हल्का नाश्ता करके निकलते हैं लेकिन दोपहर होने से पहले पहले भूख सताने लगती है। अगर आप रोज़-रोज़ के बोरिंग नाश्ते से ऊब चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो अंडा पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है। यहां अंडा पराठा बनाने की सिंपल सी रेसिपी दी गई है।

सामग्री

आटे के लिए

गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – 1 चम्मच
पानी – आटा गूंधने के लिए
स्टफिंग के लिए

अंडे – 3
बारीक कटा हुआ प्याज – 1 मध्यम आकार का
बारीक कटी हुई हरी मिर्च – 2 (स्वादानुसार)
बारीक कटा हुआ हरा धनिया – 2-3 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पकाने के लिए घी या तेल
बनाने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2 – एक बाउल में अंडों को फोड़ लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी चीजों को कांटे या व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि एक स्मूथ मिश्रण तैयार हो जाए।

स्टेप 3- इसके बाद गुंथे हुए आटे से लोइयां तोड़ लें। एक लोई को सूखे आटे में लपेटकर रोटी की तरह बेल लें। अब तवे को गर्म करें और बेली हुई रोटी को तवे पर डालकर दोनों तरफ से हल्का सा सेक लें।

स्टेप 4 –हल्की सिकी हुई रोटी को तवे से उतार लें या तवे पर ही किनारे से थोड़ा उठाएं। अब रोटी के ऊपर तैयार किया गया अंडे का मिश्रण चारों तरफ फैलाएं। इसके किनारों पर थोड़ा सा घी या तेल लगाएं और धीमी आंच पर पकने दें।

स्टेप 5 – जब अंडा एक तरफ से पक जाए, तो पराठे को सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें। जरूरत पड़ने पर ऊपर से थोड़ा और घी लगाएं ताकि पराठा करारा बने। गरमा-गरम प्रोटीन से भरपूर अंडा पराठा तैयार है। इसे आप अपनी पसंद की हरी चटनी, टोमैटो केचप, दही या आचार के साथ सर्व कर सकते हैं। यह नाश्ता आपको दोपहर तक भूख नहीं लगने देगा।

यह भी पढ़ें –नजर हटते ही दूध उबलकर गिरता है तो… अपनाकर देखें ये आसान टिप्स

यह भी देखें – जयपुर निकाय चुनाव 2026: वार्ड 47 में जनता नाराज! सीवर-सड़क की समस्या से परेशान लोग 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2