KBP Times

नजर हटते ही दूध उबलकर गिरता है तो… अपनाकर देखें ये आसान टिप्स

Milk overflow

Milk : रसोई में काम करते वक्त खड़े होकर दूध उबालना काफी थकावट भरा काम लगता है़। कई बार नज़र हटते ही दूध उबलकर गैस चूल्हे पर गिर जाता है। इसकी वजह से न चाहते हुए भी काम बढ़ जाता है और गैस चूल्हे को साफ करने में झंझट आती है। दूध को बरतन से गिरने से बचाने के लिए आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

1. लकड़ी या चम्मच का इस्तेमाल

दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर एक लकड़ी की बड़ी कलछी या लकड़ी की चम्मच आड़ी रख दें। ऐसा करने से जैसे ही दूध उबलकर ऊपर उठेगा और लकड़ी के संपर्क में आएगा, बुलबुले ठंडे हो जाएंगे और दूध बर्तन से बाहर नहीं गिरेगा।

2. बर्तन के किनारों पर घी या मक्खन लगाएं

दूध गरम करने से पहले बर्तन के ऊपरी अंदरूनी किनारों पर थोड़ा सा घी या मक्खन लगा दें। घी की चिकनाई के कारण दूध के बुलबुले ऊपर की तरफ नहीं आ पाते और दूध बर्तन के अंदर ही उबलता रहता है।

3. बर्तन के अंदर रख दें कटोरी

दूध उबालते वक्त बर्तन की तली में एक छोटी साफ स्टील या कांच की कटोरी रख दें। इससे दूध में लगातार हलचल बनी रहती है और जब भी दूध में उबाल आना शुरू होता है, तो कटोरी की वजह से बुलबुले बिखर जाते हैं और दूध उफनकर बाहर नहीं गिरता।

4. पानी के छींटे मारें

जैसे ही आपको लगे कि दूध उबलने वाला है और ऊपर आ रहा है, तुरंत चम्मच में थोड़ा सा पानी लेकर दूध के ऊपर छींटे मार दें। पानी पड़ते ही दूध का तापमान अचानक थोड़ा कम हो जाता है और उबलता हुआ दूध तुरंत नीचे बैठ जाता है।

5. धीमी आंच पर उबालें

तेज़ आंच पर दूध और चाय जल्दी उबलते हैं और झाग ज़्यादा बनता है। इससे बचने के लिए, दूध को हमेशा धीमी आंच पर उबालें। मध्यम या धीमी आंच पर उबालने से दूध धीरे-धीरे गर्म होंगे और झाग बनने की प्रक्रिया नियंत्रित रहेगी। बीच-बीच में दूध या चाय को चलाते रहें ताकि वे जलें नहीं और अच्छी तरह उबलें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2