Employment : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने देश-भर के रीजनल रूरल बैंक्स के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 13,441 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर, 2026 से 21 सितंबर, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पइचे.पद पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस पद के लिए कितनी उम्र जरूरी
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-1 के लिए उम्र 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑफिसर स्केल-2 के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। वहीं ऑफिसर स्केल-3 के लिए उम्र 21 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
किस पद पर निकली कितनी वैकेंसी
इस भर्ती के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज और विभिन्न ऑफिसर स्केल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विस्तृत ब्योरा इस प्रकार है-
ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज: 7993 पद
ऑफिसर स्केल 1: 4256 पद
ऑफिसर स्केल 2 जनरल बैंकिंग: 666 पद
ऑफिसर स्केल 2 आईटी: 79 पद
ऑफिसर स्केल 2 सीए: 99 पद
ऑफिसर स्केल 2 लॉ: 48 पद
ऑफिसर स्केल 2 ट्रेजरी मैनेजर: 18 पद
ऑफिसर स्केल 2 मार्केटिंग ऑफिसर: 16 पद
ऑफिसर स्केल 2 एग्रीकल्चर ऑफिसर: 48 पद
ऑफिसर स्केल 3: 220 पद
कुल पदों की संख्या 13441 तय की गई है।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये निर्धारित है। अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन 31 अगस्त, 2026 को जारी किया गया था।
आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: IBPS RRB Recruitment 2026
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
होमपेज पर CRP RRB XV भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अपने इच्छित पद के अनुसार ऑफिस असिस्टेंट या ऑफिसर स्केल का चयन करें।
न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाकर अपनी सामान्य जानकारी दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां सही तरीके से भरें।
मांगे गए फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
भरे गए फॉर्म की अच्छी तरह जांच करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
आवेदन सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें –राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, हर माह तय होगी रैंकिंग, कमजोर स्कूलों को मिलेगा ‘रेड स्कूल’ टैग
यह भी देखें –KBP TIMES की LIVE VAN मैदान में उतरी मदन राठौड़ ने किया LIVE VAN का शुभारंभ



