KBP Times

किर्गिस्तान में विश्व के नेताओं की मुलाकातें, PM मोदी ने पुतिन से कहा- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा

Modi-Putin meet

Modi-Putin meet : किर्गिस्तान में विश्व के बडे नेताओं के बीच मुलाकात का दौर जारी है। एक तरफ पीएम मोदी की रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई तो चीन के राष्ट्रपति ने रुस के राष्ट्रपति से मुलाकात की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की। पीएम मोदी की रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान दोनों गर्मजोशी के साथ गले मिले। एससीओ समिट में हुई मुलाकात में पुतिन और मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि वे यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के पक्ष में हैं, क्योंकि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेल रहा है।

रूस और भारत के संबंध लगातार मजबूत हो रहे

मीटिंग के दौरान पुतिन ने कहा- मैं खुशी के साथ यह कहना चाहूंगा कि रूस और भारत के संबंध एक खास और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के सिद्धांतों के आधार पर लगातार मजबूत हो रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी, रूस-भारत संबंधों पर आपके विशेष ध्यान और हमारे बीच बने व्यापारिक और दोस्ताना रिश्तों से इसमें मदद मिली है। इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।

पुतिन को ब्रिक्स समिट का न्योता दिया

पीएम मोदी ने भारत में अगले महीने होने वाली ब्रिक्स समिट के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को न्योता दिया। मोदी ने कहा- “भारत कुछ दिनों बाद ब्रिक्स समिट का आयोजन कर रहा है। सभी सभी भारतीय आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।”

दोनों देश लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा- पिछले साल आपकी भारत यात्रा बहुत सफल और सचमुच यादगार रही। हमारे लिए यह बहुत संतोष की बात है कि हमारा सहयोग नई ऊंचाइयां छू रहा है और हम दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना हमारा साझा दृष्टिकोण रहा है और भविष्य में भी यही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा।

रूस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 7 गुना बढ़ी

राष्ट्रपति पुतिन की बातों को ट्रांसलेट किया है। ट्रांसलेटर ने कहा, रूस में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या के मामले में भारत टॉप लिस्ट में शामिल है। पिछले कुछ सालों में यह संख्या 7 गुना बढ़कर 40,000 हो गई है। हम नियमित रूप से भारत और रूस के सांस्कृतिक उत्सव आयोजित करते हैं। हमारे बीच पर्यटकों का आना-जाना भी काफी होता है, जिसमें 16ः की वृद्धि देखी गई है। हम संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, जी 20 और एससीओ में अपने प्रयासों में करीबी तालमेल रखते हैं। आज हमारे पास रूस-भारत संबंधों के विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने और भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तैयार करने का अच्छा मौका है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज और ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान की मुलाकात

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिश्केक में एससीओ समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बिश्केक ैब्व् समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिना वीजा यात्रा का प्रस्ताव दिया।

यह भी पढ़ें –अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर हमला, ईरान ने जॉर्डन पर दागी मिसाइलें

यह भी देखें –वार्ड 84 में थोड़ी बारिश और सड़कों पर सैलाब! सीवरेज फेल, जनता बोली- 5 साल में नहीं हुई सुनवाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2