KBP Times

PM मोदी SCO समिट के लिए पहुंचे किर्गिस्तान, महात्मा गांधी को दी श्रद्वांजलि

SCO Summit and PM

SCO Summit : पीएम नरेन्द्र मोदी उज्बेकिस्तान के बाद एससीओ समिट में हिस्सा लेने किर्गिस्तान पहुंच गए हैं। एससीओ के 25 साल पूरे होने पर सम्मेलन आयोजित किया गया है। सोमवार को पीएम मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से बात की। पीएम मोदी की आज शाम रुस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात हो सकती है। मोदी बिश्केक में होने वाले 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

एससीओ समिट में दस देशों के नेता शामिल

एससीओ समिट में इस बार की थीम है- सतत शांति, विकास और समृद्धि के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना। इस समिट में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। पीएम मोदी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 2017 में भारत और पाकिस्तान पूर्ण सदस्य बने। फिर 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसमें शामिल हुए। समिट के दौरान मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। आज एससीओ दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठनों में शामिल है, जिसमें 10 पूर्ण सदस्य देश हैं।इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा, आतंकवाद का विरोध, आर्थिक सहयोग, संपर्क और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाना है।

अगले साल पाकिस्तान को मिल सकती है मेजबानी

यह एससीओ के 25 साल पूरे होने पर आयोजित ऐतिहासिक सम्मेलन है। यूरेशिया की सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक संतुलन के लिहाज से यह साल का सबसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय सम्मेलन माना जा रहा है। समिट के बाद किर्गिस्तान की अध्यक्षता समाप्त होगी और 2026-27 की अध्यक्षता पाकिस्तान को सौंपे जाने की उम्मीद है। 2027 का एससीओ एशिखर सम्मेलन पाकिस्तान में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें –गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर का एनकाउंटर, यूपी पुलिस ने घेरा

यह भी देखें – वार्ड 123 में सीवरेज-कचरे से हाहाकार! पार्षद से नाराज जनता बोली- सिर्फ आश्वासन मिला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2