KBP Times

“भाजपा कभी वेंटिलेटर पर नहीं हो सकती…” अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी का पलटवार

Akhilesh Yadav

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछाने में जुट हुए हैं. इसी बीच आज शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाल होने का आरोप लगाया है. साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समाजवादी आडिट पेश किया. इस दौरान सपा सुप्रीमो ने दावा किया कि प्रदेश में डॉक्टरों और नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टॉफ के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं. जिसकी वजह से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है. प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है. उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर गरीब को इलाज के लिए कोई कार्ड नहीं दिखाना होगा,उनका सीधे इलाज किया जाएगा.

“भाजपा कभी वेंटिलेटर पर नहीं हो सकती”
अखिलेश यादव के ‘वेंटिलेटर’ वाले बयान पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष को एक चीज जरूर कहना चाहूंगा कि भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की संजीवनी है,सनातन की संजीवनी है,देश की एकता व अखंडता का विश्वास है इसलिए जो लोग स्वयं सोते हुए हों और जिनमें केवल चुनाव के समय जागरूकता आती हो उन्हें ये दिव्या स्वप्न सा लगता है.भाजपा कभी वेंटिलेटर पर नहीं हो सकती,भाजपा के कारण कई लोग राजनीतिक बेहोशी की हालत में रहते हैं.कार्यकर्ता और जनता का जो समर्थन है,वो संजीवनी का काम करता है इसलिए भाजपा की चिंता छोड़कर लोगों को अपने दलों की चिंता करनी चाहिए.

“समाजवादी पार्टी के मुखिया ने गलत आरोप लगाए हैं”
वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा JPNIC का निर्माण समाजवादी पार्टी के शासन काल में शुरु हुआ था. 2013 में 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए जो 850 करोड़ तक पहुंचा और कार्य सिर्फ 60% हुआ.बार-बार लागतें बढ़ती रही. अखिलेश यादव से पूछिए की पैसे कहां गए? हमारी सरकार ने इस परियोजना को कार्यरत बनाने के लिए इसे पट्टे पर दिया.खुली प्रक्रिया के माध्यम से इसे पट्टे पर दिया गया.ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि इसे बेच दिया गया.हम इसकी निंदा करते हैं.समाजवादी पार्टी के मुखिया ने गलत आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के BJP-RSS पर हमले के बाद सियासी घमासान, अरुण साव और चिराग पासवान का पलटवार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2