Mamta Benarji :पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने चुनाव हाईजैक करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया। ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट से लाखों नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाकर वोट लूटने के लिए एसआईआर का इस्तेमाल किया गया। पूर्व सीएम कोलकता में तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस समारोह पर संबोधित कर रही थी।
बांटने वाली राजनीति
ममता ने आगे कहा- भाजपा बंगाल में बांटने वाली राजनीति कर रही है और डर फैलाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। तृणमूल छात्र परिषद का आज स्थापना दिवस है। ममता सहित पार्टी के सीनियर नेताओं ने कोलकाता में एक इवेंट में छात्रों को संबोधित किया।
भाजपा ने पुलिस को राक्षस बना दिया
पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के शासन में पुलिस का मानवीय चेहरा था, लेकिन भाजपा ने पुलिस को राक्षसी संस्था में बदल दिया। ममता ने कहा कि वह अपने समर्थकों के खिलाफ “पुलिस की ज्यादती” रोकेंगी। उन्होंने कहा कि यह रक्षाबंधन पर उनका संकल्प है।
सड़कों पर उतरेंगी
बंगाल में भाजपा की विभाजनकारी नीतिरू ममता ने ठश्रच् पर बंगाल में विभाजनकारी राजनीति करने और पुलिस के जरिए लोगों में डर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पूरे राज्य का दौरा शुरू करेंगी और अगर उनकी सभाओं की अनुमति नहीं मिली तो सड़कों पर उतरकर लोगों के बीच जाएंगी। मैं देखूंगी कि उनके पास कितने अंडे और ईंटें जमा हैं।
यह भी पढ़ें –बीजेपी की ‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट पर कांग्रेस का निशाना, कहा- पूरी बुनियाद झूठ पर टिकी…
यह भी देखें – गोबर से बनी अनोखी गोमय राखी। बीज से उगेगा पौधा



