Jhooth Ki Goonj: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज का जवाब देते हुए बीजेपी ने ‘झूठ की गूंज’ नाम की एक वेबसाइट के बारे में बताया है. बीजेपी इस प्लेटफॉर्म के जरिए राहुल गांधी पर झूठ फैलाने के आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी का प्रोपेगेंडा करार दिया है. झूठ की गूंज वेबसाइट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता है कि भाजपा इतनी बौखलाई है.राहुल गांधी ने अबतक 4-5 बड़े कार्यक्रम देश में किए हैं उसकी हनक इतनी बड़ी है कि पूरी भाजपा और भाजपा के जितने संगठन हैं वे सब बौखलाए हैं.
“भाजपा जिसकी पूरी बुनियाद झूठ पर टिकी है”
इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने क्या बोला इस पर पूरे चैनलों पर बहस हो रही है.राहुल गांधी की सबसे बड़ी कामयाबी यही है भाजपा को इस पर बहस करनी पड़ रही है.राहुल गांधी कह रहे थे कि मैं इस देश में राजनीति की पिच बदल दूंगा और राहुल गांधी ने बदल दिया.ये सुबह शाम हिंदू मुस्लिम कर रहे थे अब इनको इस पर बात करनी पड़ रही है कि राहुल गांधी ने जो छात्रों के विषय में कहा है ये झूठ है.भाजपा जिसकी पूरी बुनियाद झूठ पर टिकी है वे झूठे नारे देकर झूठे वादे करके सत्ता में आए.
बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सही बात है,छात्रों की गूंज करें.मेरा बस इतना है कि सिर्फ छात्रों के मंच को राजनीतिक इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल ना करें.सही तरीके से छात्रों की आवाज़ बनना चाहते हैं तो उनके विषयों को समाधान तक लेकर जाएं.इस तरीके से सिर्फ हंगामा करना.मेरी यह शिकायत नेता प्रतिपक्ष बिहार से भी है.आप गए,उनसे मिलें,मुझे बहुत अच्छा लगा ये, लोकतंत्र की यही खूबसूरती है.सत्तापक्ष,विपक्ष जब मिलकर आवाज़ बनती हैं तो सही तरीके से हम लोग एक समाधान पर पहुंचते हैं.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चों संग दिखी PM मोदी की खूबसूरत बॉन्डिंग, देखें खास तस्वीरें-VIDEO



