Sonia Gandhi’s Book : दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब को पब्लिश करने से मना कर दिया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा है कि कंपनी भारत में इस किताब की प्रकाशक नहीं है। पेंगुइन के इंकार के बाद अब संभावना है कि हार्पर नामक पब्लिशिंग कंपनी को काम मिल सकता है। बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव का प्रकाशन चर्चा में है।
इंकार का कारण अस्पष्ट
पेंगुइन कंपनी द्वारा सोनिया गांधी की किताब को प्रकाशित करने से इंकार का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। बताया जाता है कि कंपनी ने सोनिया गांधी से किताब के संपादकीय और कुछ लेखों में बदलाव करने को कहा था जिसे सोनिया गांधी ने नहीं माना। हालांकि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इस दावे को गलत बताया है। दूसरी तरफ कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी प्रकाशक अल्फ्रेड ए नॉफ ने ऐलान किया था कि यह किताब 10 नवंबर को रिलीज होगी।
लेखकों को सुझाव देना कंपनी का दायित्व
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसने हमेशा यह किताब छापने में दिलचस्पी दिखाई थी और वह इसे छापने के लिए तैयार भी थी. साथ ही यह भी कहा गया कि लेखकों के तथ्यों की जांच करना और उन्हें सुझाव देना प्रकाशन प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा होता है, जो उनका अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है. कंपनी ने आगे कहा कि लेखक के साथ हुई गोपनीय बातचीत पर वह आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी।
अमेजन पर प्री-ऑर्डर उपलब्ध
इस बीच भारत में किताब का वितरण कौन करेगा, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर इसकी ईबुक 2,615 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध दिखाई गई है। अमेजन के मुताबिक यह ईबुक विलियम कॉलिंस नाम के प्रकाशक ने छापी है, जो हार्पर कॉलिंस यूके का हिस्सा है. जब से अल्फ्रेड ए नॉफ ने इस किताब का ऐलान किया है, तब से भारत में इसकी रिलीज को लेकर लगातार चर्चा चल रही है।
किताब में निजी जिंदगी का अनुभव
जानकारी के अनुसार किताब के माधम से 79 साल की सोनिया गांधी, जो कांग्रेस की बड़ी नेता हैं और भारतीय राजनीति की सबसे चर्चित हस्तियों में गिनी जाती हैं, इस किताब में अपनी निजी जिंदगी की कहानी साझा करेंगी। किताब में एक ताकतवर राजनीतिक परिवार में उनकी शादी, राजीव गांधी को खोने का दर्द, जिसने उन्हें राजनीति की दुनिया में ला खड़ा किया, और साल 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने जैसे कई पहलू शामिल होंगे। प्रकाशक के मुताबिक किताब में वे इटली में बीते अपने बचपन से लेकर भारत आने की प्रेम कहानी और अपनी जिंदगी बदल देने वाली त्रासदियों तक का सफर बताएंगी।
बीजेपी सरकार में कुछ लोग किताब पढ़े जाने से डरते हैं
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग- ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. गौरव गोगोई ने पब्लिशर के बयान को “कमजोर बयान” बताया। उन्होंने कहा कि पेंगुइन इंडिया को ‘एग्जाम वॉरियर्स’ और आरएसएस पर कई किताबें प्रकाशित करने में कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में कुछ लोग अब इस बात से डरने लगे हैं कि भारत के लोग किसी किताब को पढ़ें।
यह भी पढ़ें –यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी में AIMIM, ओवैसी बोले-संगठन हुआ मजबूत
यह भी देखें – गोबर से बनी अनोखी गोमय राखी। बीज से उगेगा पौधा



