KBP Times

रक्षाबंधन पर खत्म हुआ कंगना-रामदेव विवाद, BJP सांसद ने योगगुरु को बताया बड़ा भाई, कहा- भूल-चूक माफ

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत और योगगुरु बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद आज खत्म हो गया है. कंगना के ‘गटर’ वाले बयान पर बाबा रामदेव जबरदस्त आलोचना की थी. उनके बयान से एक्ट्रेस नाराज हुईं और उन्होंने भी पलटवार किया. लेकिन आज रक्षाबंधन के मौके पर विवाद का अंत हो गया है. स्वामी रामदेव ने रक्षाबंधन के मौके पर कंगना रनौत संग अपना विवाद भुलाते हुए उन्हें मिठाई-तोहफे भेजे.योगगुरु ने खुद मीडिया के सामने इस बात का ऐलान किया.

“गिफ्ट और मिठाई भेज रहे हैं”
उन्होंने कहा कि बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं. किसी भी कारणवश देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक-दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए. इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है. योगगुरु ने कंगना को मिठाई और तोहफे के साथ-साथ फोन करने की भी बात कही.

“त्योहार का दिन होता ही सब भूल-चूक माफ करने के लिए”
वहीं स्वामी रामदेव से आए इस मैसेज को पाकर कंगना रनौत भी खुश हुई. उन्होंने भी योगगुरु के भेजे हुए प्यार को स्वीकार करते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया.कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- त्योहार का दिन होता ही सब भूल-चूक माफ करने के लिए है. मेरे भाई बाबा रामदेव ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए. आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हूं. बहुत धन्यवाद. ईश्वर आपको लंबी आयु दे.

बता दें कि रामदेव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कंगना के गटर बयान पर कहा था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. उनके खिलाफ पार्टी को एक्शन लेने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी में AIMIM, ओवैसी बोले-संगठन हुआ मजबूत

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2