KBP Times

आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मुलाकात, जानें क्या हुई बात?

Reservation Hatao Andolan

Reservation Hatao Andolan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए आरक्षण हटाओ आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज(27 अगस्त) आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की. जेपी नड्डा के आवास पर हुए बैठक में हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक समेत टीम के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की. नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा कि 21 अगस्त को जंतर मंतर पर हुए आंदोलन के उपरान्त पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हर्ष दुबे,रण बहादुर सिंह चौहान व मृत्युंजय पाठक,टीम के सदस्यों से सौहार्द पूर्ण वार्ता हुई.इस क्रम में हम शीघ्र ही फिर मिलेंगे.

नड्डा से मुलाकात के बाद हर्ष दुबे की आई प्रतिक्रिया
आरक्षण हटाओ आंदोलन के मेंबर हर्ष दुबे ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से हुई मुलाकात पर कहा कि लोगों ने जानना नहीं चाहा कि ये इनविटेशन आगे बात पहुंचाने के लिए है.आज जहां तक बात पहुंच सकती थी,वहां तक पहुंचाई गई है.अगर 21 अगस्त को हमारे आंदोलन को ध्वस्त कर दिया पुलिस प्रशासन के द्वारा,तो हमारे लोगों में एकता होनी चाहिए थी.हमें एकता दिखानी चाहिए थी कि अगर हर्ष दुबे अभी यहां नहीं हैं,तो हमें अब अपने आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए.लेकिन वो किसी ने नहीं किया और आपस में ही लड़ने लग गए.जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि हर्ष दुबे घर बैठकर सिर्फ बातें कर रहा है,तो उन्हें बता दें कि अभी हम घर नहीं गए हैं.

“कोई इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा नहीं है”
हर्ष दुबे ने आगे कहा कि कोई इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा नहीं है.आंदोलन एक संगठन होता है.मैंने शुरू से कहा है कि आंदोलन में कोई चेहरा नहीं होता है.आंदोलन का मतलब होता है,एक संगठन,एक समूह,जिसकी लिस्ट अगर निकाली जाए तो कोई लिस्ट बन ही नहीं सकती है.लाखों लोग जो दिल्ली तक आए थे, वो सारे आंदोलन के चेहरे हैं.जो लोग घर पर बैठकर इस विषय को आगे बढ़ा रहे हैं,वो सारे आंदोलन के चेहरे हैं.जो इस विषय पर बात कर रहे हैं, वो सारे आंदोलन के चेहरे हैं.

यह भी पढ़ें:  “पहले मुसलमान है और उसके बाद ब्राह्मण…” उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर ओवैसी का BJP पर हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2