Heavy Rain & Flood : देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने जहां आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है वहीं नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट जारी है। काशी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल पानी में डूब गए हैं। ऐसे में गलियों और छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वहीं, कानपुर में 12 घंटे की तेज बारिश के बाद सड़क पर 18 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का असर रहेगा। इन जिलों में अगले 24 घंटे में ढाई से 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़रू भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि विभाग का बांध टूट गया। पानी खेतों में भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है।
चमोली में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बौछार हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें३
हिमाचल में मौसम रहेगा साफ
हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर बना हुआ है। 19 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य 48.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 34.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बिलासपुर और मंडी को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें३
पंजाब में 5 जिलों में बारिश के आसार
पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। हिमाचल से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है
यह भी पढ़ें –कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत, प्लेन में अचानक हुआ धमाका
यह भी देखें – पांच साल में कितना हुआ विकास? वार्ड 6 की जनता ने बताई जमीनी हकीकत



