Plaine Crash : यूपी के शहर कानपुर में गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। हादसे में ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन था। उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ। इसके बाद विमान जमीन पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान गुजरात के सचिन भाटिया (ट्रेनर) और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी (ट्रेनी) के रूप में हुई है। विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है।
विडियो में दिखा हादसे का नजारा
ट्रेनी विमान के क्रेश होने के हादसे से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। कॉकपिट के पास एक पायलट की लाश नजर आ रही है। दूसरा पायलट गंभीर हालत में विमान से थोड़ी दूर खून से लथपथ पड़ा है। विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है।
गर्ग एविएशन का एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश
कानपुर में गर्ग एविएशन का एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। गंगा किनारे कटरी का नाथपुरवा गांव में हादसा हुआ। मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, एडिशनल सीपी संकल्प शर्मा और विपिन ताड़ा, सीएफओ दीपक शर्मा पहुंच गए हैं। एयरक्राफ्ट के पास 3 हजार घंटे फ्लाइंग का सर्टिफिकेट था। कंपनी का दावा कि मेंटिनेंस में कोई कमी नहीं है। 2023 से कंपनी के पास था।
यह भी पढ़ें –बिहार के आठ जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी, गंडक बैराज के 36 गेट खोले
यह भी देखें –पांच साल में कितना हुआ विकास? वार्ड 6 की जनता ने बताई जमीनी हकीकत



