Fashion : ऑरा प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया सीज़न 9 के तहत जयपुर में आयोजित कार्यक्रम ग्लैमर, फैशन और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूल राउंड रहा, जिसमें देशभर से आईं करीब 50 प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और शानदार अंदाज के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए हुए प्रोफेशनल फोटो और वीडियो शूट
पूल राउंड के साथ प्रतिभागियों ने कई प्रमुख और प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए विशेष प्रोफेशनल फोटो और वीडियो शूट में भी हिस्सा लिया। इन शूट्स के जरिए प्रतिभागियों को बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने के साथ ही फैशन और कमर्शियल इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। आयोजकों के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें फैशन, मीडिया और ब्रांड इंडस्ट्री के वास्तविक प्रोफेशनल अनुभव से भी जोड़ना है। कार्यक्रम में श्री तेजेंद्र सिंह राजावत और सुश्री अलकेश कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। उनके सहयोग और प्रोत्साहन से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा सीज़न 9
ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया सीज़न 9 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता के दौरान हर दिन प्रतिभागियों के लिए नई गतिविधियां, फैशन राउंड और प्रोफेशनल अवसर आयोजित किए जा रहे हैं। यह मंच देशभर की प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर दे रहा है।
महिलाओं को प्रोफेशनल पहचान दिलाना ऑरा प्रोडक्शंस का उद्देश्य
ऑरा प्रोडक्शंस का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ फैशन, मीडिया और ब्रांड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना सकें। आयोजन के जरिए प्रतिभागियों को नए प्रोफेशनल अवसरों और इंडस्ट्री से जुड़ने का भी मौका दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें –एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे
यह भी देखें- वार्ड 26 में पार्षद पर फूटा जनता का गुस्सा | टूटी सड़कों से परेशान लोग बोले- NOTA को देंगे वोट



