KBP Times

पटना में प्रदर्शनकारियों पर चली वाटर कैनन, शैंपू लगाकर नहाने लगे छात्र

students protest

Students Protest : बिहार की राजधानी पटना में चल रहे छात्र आंदोलन में आज छात्रों ने सीएम हाउस के घेराव का एलान किया है। इस बीच पुलिस ने आगे बढने से रोकने के लिए छात्रों पर वाटर कैनन चलाई तो कई छात्र शैंपु लगाकर नहाने लगे। कई छात्र वाटर कैनन की बौछार में मस्ती करने लगे। यह नजारा देख पुलिस भी हैरान रही। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी टीआरई-4 से पीटी मेन्स नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100 प्रतिशत डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है।

छात्रों को रोकने के लिए फोर्स तैनात

छात्रों का एक गुट आज सीएम हाउस घेरने निकला है। छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। सीआरपीएफ जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर डांकबंगला पहुंच गए। जानकारी मिली है कि डाकबंगला पर सीआरपीएफ जवानों के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहोश हो गई।

छात्रों की आवाज सुनी जाएगी

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी जाएगी। बता दें कि ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला गया है। 18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं।

एग्जाम कंट्रोलर को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।” उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी। विवाद बढ़ने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

यह भी पढ़ें –जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस Exam में बिजली गुल, हुआ हंगामा, परीक्षा रद्द

यह भी देखें- रामनगर कॉलोनी बदहाल! गंदगी, जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान लोग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2