KBP Times

जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस Exam में बिजली गुल, हुआ हंगामा, परीक्षा रद्द

lifght off exam cancelled

Light off, Exam cancel : राजस्थान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाए जा रहे आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान लाइट चली गई। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड था। स्टूडेंट्स के सिस्टम बंद हो गए तो अभ्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। परिणामस्वरुप पहली पारी की परीक्षा रद्द कर दी गई। मामला जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं पीजी कॉलेज का है।

फिर से होगा एग्जाम

वहीं एनटीए ने पहली शिफ्ट के आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस एग्जाम में हुए टेक्विकनल एरर के बाद एग्जाम नहीं दे पाने वाले 49 स्टूडेंट्स के लिए 1 सितंबर को फिर से एग्जाम करवाने की घोषणा की है। यह एग्जाम राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन जयपुर के सेंटर पर होगा।

यूं चला घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार एग्जाम देने पहुंची डॉ सुधा शर्मा ने कहा- एग्जाम का टाइम शनिवार सुबह 10 से 12 बजे तक था। एग्जाम शुरू होने के 20 मिनट बाद अचानक से कई स्टूडेंट्स के कंप्यूटर बंद पड़ गए। हमें एग्जाम इनविजिलेटर (परीक्षा निरिक्षक) ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण लाइट चली गई है। थोड़ी देर में आ जाएगी। ऑब्जर्वर डॉ हर्षिता सचदेवा ने बताया- पावर सप्लाई में कुछ दिक्कत थी, इसीलिए आधे कंप्यूटर बंद हो गए थे। पता नहीं कैसे आधे कंप्यूटर काम कर थे। पावर सप्लाई कभी आ रही थी, कभी जा रही थी। इसीलिए कुछ कंप्यूटर काम नहीं कर रहे थे। एनटीए ने परीक्षा कैंसिल कर दी है।

दूसरी शिफ्ट में भी हुआ हंगामा

दूसरी शिफ्ट में 3 बजे से होम्योपैथिक पीजी का एग्जाम शुरू होने वाला था। इन स्टूडेंट्स की एंट्री 1 बजे तक थी, लेकिन 3 बजे एंट्री दी गई। लेकिन सेकंड शिफ्ट में बायोमेट्रिक सिस्टम काम नहीं करने कि वजह से स्टूडेंट ने एग्जाम हॉल के बाहर हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़ें –होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

यह भी देखें – “इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

रविवार को NTA की UGC-NET परीक्षा रद्द हुई थी

UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रविवार को रद्द कर गई थीं। परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा- पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Medical institute in jaipur

जयपुर में एक और निजी मेडिकल इंस्टीट्यूट का शिलान्यास, इलाज और रिसर्च पर फोकस

lifght off exam cancelled

जयपुर में NTA के आयुर्वेदिक PG एंट्रेंस Exam में बिजली गुल, हुआ हंगामा, परीक्षा रद्द

tragedy for a family

iPhone की जिद ने माता-पिता को किया बेबस और परिवार खत्म, एक दर्दनाक घटना

NHM chargesheet

NHM घोटाला: आईएएस नीरज के.पवन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

India Pakistan Relations

‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’… सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी मंत्री ने जताई चिंता

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

2

2