KBP Times

बीजेपी ने अब युवाओं से संवाद के लिए बनाई टीम, आज पीएम से मुलाकात

BJP new team for youth

BJP : दिल्ली में छात्रों के आदंोलन की सफलता और युवाओं में केन्द्र सरकार के खिलाफ माहौल तैयार होना भाजपा को बेचैन कर गया है। अब बीजेपी जेन-जी यानी युवा वोटर्स की सोच, जरूरतों और उनकी समस्याओं को समझने के लिए सीधे उनसे संवाद करने की योजना पर काम कर रही है। पार्टी ने इसके लिए एक खास टीम बनाई है। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं।

बैठक में बनी रणनीति

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी इस नई टीम से आज शाम को भाजपा मुख्यालय में बात कर सकते हैं। नवीन ने अपनी नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को थी।

नई टीम में स्मृति-राम माधव की वापसी, कई बड़े चेहरों को जिम्मेदारी

नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं। नई टीम में अगले साल चुनाव वाले 4 राज्यों के 18 नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 नेता शामिल हैं। टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वहीं, वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं, अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को बीजेपी आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -चीनी की बढ़ती कीमतों और विदेश से आयात पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, खरगे बोले-ये कैसा आत्मनिर्भर भारत ?

यह भी देखें –“इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Helicopter Viral Video

कांवड़ियों पर फूल बरसाने आया हेलीकॉप्टर, तेज हवा से बिगड़ा लोगों का संतुलन, VIDEO वायरल

India Pakistan Relations

‘भारत पानी को हथियार बना सकता है’… सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी मंत्री ने जताई चिंता

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

Actor Arjun Rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

India-shrilanka

भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टेस्ट मैच, भारतीय कप्तान गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका

BJP new team for youth

बीजेपी ने अब युवाओं से संवाद के लिए बनाई टीम, आज पीएम से मुलाकात

sugar price and kharge

चीनी की बढ़ती कीमतों और विदेश से आयात पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, खरगे बोले-ये कैसा आत्मनिर्भर भारत ?

2

2