KBP Times

पुणे यूनिविर्सिटी कैंपस में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प

NSUI-ABVP

NSUI-ABVP : पुणे की यूनिवर्सिटी में कांग्रेस के कार्यक्रम छात्रों की गूंज से पहले NSUI और ABVP छात्र संगठनों के बीच झडप हो गई। यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में शनिवार को कार्यक्रम होना है जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी आने वाले थे।

एक दूसरे संगठनों का आरोप

एबीवीपी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल के प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन का दबाव डाल रहे थे। वहीं, NSUI  ने दावा किया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली 2 छात्राओं को ABVP सदस्यों ने हॉस्टल में रोककर धमकाया। यहां ABVP छात्र से मारपीट के मामले में 6 नामजद लोगों और करीब 50-60 NSUI व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल आज पुणे में स्टूडेंट्स से बात करेंगे। इससे पहले उन्होंने कोटा में 17 जून, देहरादून में 17 जुलाई और प्रयागराज में 8 अगस्त को ये कार्यक्रम किया था। उन्होंने पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े मुद्दे उठाए थे।

पटना में राहुल का कार्यक्रम रद्द हो गया था

राहुल को 15 जुलाई को पटना में भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम करना था। लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। कांग्रेस ने इसके पीछे बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के चलते लागू आचार संहिता को आधिकारिक वजह बताया है। हालांकि, पार्टी के अंदर कार्यक्रम रद्द होने के अन्य कारणों को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं। जानकारी के अनुसार, छात्र सम्मेलन पहले 11 जुलाई को प्रस्तावित था। बाद में इसकी तारीख बदलकर 15 जुलाई कर दी गई थी। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि निर्धारित समय तक छात्रों का आवश्यक डेटा और संपर्क सूची तैयार नहीं हो सकी। इसी कारण कार्यक्रम की तैयारियों पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें –झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, ग्रामीणों ने किया गेट जाम

यह भी देखें-“इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sikh protest in delhi

सज्जन कुमार को हीरो बताने पर सिख समाज नाराज़, पीड़ित परिवारों का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन

Sambit Patra

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- राष्ट्रभक्ति का लिबास हट चुका…

Ex CM Ashok Gehlot

UCC को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताएं, अशोक गहलोत से मिले उलेमा और प्रतिनिधि

Actor Arjun Rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

India-shrilanka

भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को दूसरा टेस्ट मैच, भारतीय कप्तान गिल के पास 3 हजार रन पूरे करने का मौका

BJP new team for youth

बीजेपी ने अब युवाओं से संवाद के लिए बनाई टीम, आज पीएम से मुलाकात

sugar price and kharge

चीनी की बढ़ती कीमतों और विदेश से आयात पर कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना, खरगे बोले-ये कैसा आत्मनिर्भर भारत ?

NSUI-ABVP

पुणे यूनिविर्सिटी कैंपस में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प

Cement factory blast

झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, ग्रामीणों ने किया गेट जाम

2

2