KBP Times

झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, ग्रामीणों ने किया गेट जाम

Cement factory blast

Cement Factory Blast: झारखंड में एक सीमेंट फैक्ट्री में कल रात हुए टरबाइन ब्लास्ट में तीन इंजीनियर्स की झुलसने से मौत हो गई, एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। यह हादसा रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में उस समय हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर का काम कर रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट में भीषण आग लग गई। यूनिट इन्चार्ज का कहना है कि ओवरहीटिंग के चलते हादसा हुआ। प्रबंधन से कई बार एसी लगाने का कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

फैक्ट्री गेट जाम करने की तैयारी

ग्रामीण फैक्ट्री गेट जाम करने की तैयारी में हैं। तीनों के शव वापस फैक्ट्री के पास लाया जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है।

मृतकों के आश्रितों को मुआवजा, नौकरी की मांग

ब्लास्ट और आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद रामगढ़ से चार-पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री के पावर प्लांट में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में फैक्ट्री के सामने इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने हादसे में मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

यूनिट इन्चार्ज बोले- ओवरहीटिंग के चलते हादसा हुआ

फैक्ट्री के पावर प्लांट यूनिट के इन्चार्ज के अनुसार हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। प्लांट में तापमान बढ़ने और ओवरहीटिंग के कारण यह हादसा हुआ। टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए मैनेजमेंट से एसी लगाने का अनुरोध किया था, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। अगर समय रहते तापमान नियंत्रण की व्यवस्था की जाती तो हादसे को टाला जा सकता था।

प्रबंधन की लापरवाही

फैक्ट्री में काम करने वाले अशोक गोराई ने बताया, ‘टरबाइन की मदद से बिजली पैदा की जाती है। यहीं से पावर सप्लाई होती है। इस वजह से यहां टेंपरेचर ज्यादा रहता है। जिसे ठंडा रखा जाता है। इसी को देखभाल करने के लिए इंजीनियर होते हैं। लेकिन यहां एसी नहीं था। यह प्रबंधन की लापरवाही है।’

यह भी पढ़ें –कांग्रेस के पांच घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ FIR लिखने को तैयार

यह भी देखें –“इस बार पार्षद को जूतों की माला…” वार्ड 12 में फूटा गुस्सा, चुनाव बहिष्कार का ऐलान | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2