Rahul Gandhi : दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर लगातार पांच घंटे से धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के कई नेताओं के प्रदर्शन के बाद आखिरकार
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी साहिल लोहबच की शिकायत पर एफआईआर लिखने तैयार हो गई है। हालांकि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया जाएगा। छात्र का आरोप है कि पैलेट गन के छर्रे लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई है।
धरने पर बैठे रहे राहुल गांधी
राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि जब तक पैलेट गन से पीड़ित साहिल की थ्प्त् दर्ज नहीं होती, तब तक वे यहां से हटेंगे नहीं। राहुल ने साहिल को लगे छर्रे दिखाकर कहा था- पैलेट गन चलने के सबूत हैं। ये छर्रे साहिल के शरीर से निकले हैं। अगर पुलिस ने गन नहीं चलाई तो किसने चलाई है। पुलिस कह रही है कि उन्हें एफआईआर नहीं करने के ऊपर से निर्देश हैं। राहुल के साथ प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी मौजूद हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र साहिल घायल हो गए थे।
राहुल बोले- शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली
राहुल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली। 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें –राहुल गांधी धरने पर भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा बोले- ध्यान भटकाने का नया ड्रामा रचा…
यह भी देखें – जयपुर स्कूल विवाद: CJP नेता का विरोध, मौके पर भारी हंगामा और पथराव!


