Rahul Gandhi Dharna: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से पैलेन गन से घायल हुए साहिल लोचाब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे हैं. जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है. केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा ने कहा मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की उस सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति का गवाह बन रही है जिसका प्रदर्शन उन्होंने आज संसद मार्ग थाने के बाहर जो किया वो सबने देखा है.राहुल गांधी का आज का यह धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए है.यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा का प्रतीक है और राहुल गांधी की फुटेज खाने की भूख है.पूरा देश जानता है कि 20 जुलाई की घटना को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही संज्ञान ले लिया है और पूर्व जज की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन भी किया गया है.
“यह कैमरा जीवी ड्रामा कर रहे हैं”
जे.पी.नड्डा आगे कहा कि जब देश की सबसे बड़ी अदालत मामले की जांच कर रही है,तो आज थाने के बाहर जाकर कैमरे के सामने बैठकर राहुल गांधी क्या साबित करना चाहते हैं? क्या नेता प्रतिपक्ष का देश की न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या नेता प्रतिपक्ष का देश की न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? सच्चाई यह है कि राहुल गांधी खुद को सुर्खियों में जिंदा रखने के लिए यह कैमरा जीवी ड्रामा कर रहे हैं.
“ध्यान भटकाने का यह नया ड्रामा रचा है”
उन्होंने कहा कि इस पूरे ड्रामे की अगर हम टाइमिंग को समझें तो हमें ध्यान में आएगा कि आज कांग्रेस पार्टी ‘वंदे मातरम’ के मुद्दे पर पूरे देश में चारों ओर से घिर चुकी है.राष्ट्र गीत के अपमान को लेकर जनता कांग्रेस से जवाब मांग रही है.कांग्रेस के एक बड़े नेता तिरंगे वाले केक को काटते हुए दिखाई दे रहे हैं.अपनी इसी राष्ट्र विरोधी चेहरे को छिपाने के लिए और जो भारी फजीहत हुई है उससे ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी ने आनन-फानन में यह ध्यान भटकाने का यह नया ड्रामा रचा है.
यह भी पढ़ें: “गांव वालों ने स्कूल की सुरक्षा की है, मैं बधाई देता हूं…” CJP कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर बोले मदन दिलावर



