KBP Times

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Satyendar Jain Arrest

Satyendar Jain Arrest: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने मगंलवार को गिरफ्तार कर लिया था. जैन के अलावा 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े टेंडरों में कथित गड़बड़ी, शर्तों में हेरफेर और आपराधिक साजिश से जुड़ा है. सत्येंद्र जैन समेत अन्य आरोपियों को आज बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. वहीं सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी को घेर रही है. वहीं बीजेपी नेता भी AAP नेताओं पर पलटवार कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जो कुकर्म AAP के नेताओं, अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन ने किए हैं, उसका फल उनको मिलना शुरु हुआ है. इस घोटाले के कारण दिल्ली में यमुना जी गंदी है.

“कोर्ट में जाकर अपना जुर्म कबूल कर लें”
हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा कि चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली की जनता से माफी मांगते रहे कि मुझे 5 साल और दे दो..उन्होंने 2020 में माफी मांगी कि मैं नहीं कर पाया, मुझे 5 साल चाहिए, 2025 में चुनाव से पहले फिर से उन्होंने माफी मांगी कि मुझे और समय चाहिए…अब उनको(सत्येन्द्र जैन) गिरफ्तार किया गया है. उनको दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए और कोर्ट में जाकर अपना जुर्म कबूल कर लें ताकि इन्हें सजा कुछ कम मिले. वहीं भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि जो व्यक्ति जल बोर्ड के टेंडर में घोटाले का आरोपी है, उसको बचाने के लिए पूरी AAP-दा आ गई है. यह बताता है कि अरविंद केजरीवाल और उनके आसपास जितने भी लोग हैं, वे सभी भ्रष्टाचार के आरोपी को बचा रहे हैं, इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार का पैसा उन लोगों तक भी पहुंचा होगा.

“सच्चाई सामने आएगी, कोर्ट न्याय देगा”
वहीं AAP नेता आतिशी ने कहा कि AAP नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी भाजपा द्वारा किए गए विच हंट का हिस्सा है. भाजपा दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है. साइकिल घोटाला, राशन घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. दूसरी तरफ हम वही किस्सा दोहराता देख रहे हैं जो 2022-23 में हुआ. सत्येंद्र जैन को झूठे केस में फंसाया गया और उसके बाद सामने आया कि कोई सबूत नहीं था, उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया था. AAP सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह पूरी तरह पॉलिटिकली मोटिवेटेड केस है. यह सिर्फ और सिर्फ पंजाब चुनाव को प्रभावित करने और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए, भगवंत मान के विजय रथ को रोकने की साजिश है. सच्चाई सामने आएगी. कोर्ट न्याय देगा. वह बरी होंगे.

यह भी पढ़ें: पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2