RJD : बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान एके 47 से फायरिंग के मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पटना में राजभवन तक मार्च निकाला। समर्थकों के साथ RJD Chief तेजस्वी डाकबंगले पर लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इसके बाद तेजस्वी को हिरासत में लिया गया। हालांकि, एक घंटा बाद उन्हें छोड़ दिया। पटना के जेपी गोलंबर से राजभवन तक तेजस्वी यादव के साथ हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैरिकेडिंग तोडी, पुलिस पर बोतलें फेकीं
समर्थकों के साथ तेजस्वी डाकबंगले पर लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इसके बाद तेजस्वी को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है, उसका जाना तय है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकीं। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की एके 47 लेकर भी पहुंचे। एएसपी लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया कि झंडे का सम्मान और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करें।
मीसा भारती बोलीं- सीवान डीएम-एसपी पर एक्शन हो
राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि बिहार के छात्रों को इंसाफ मिले। छात्रों प्रदर्शन के दौरान किसके कहने पर एक पुलिसकर्मी ने सीवान में छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाईं। जाहिर है, डीएम और एसपी के आदेश पर ही गन इस्तेमाल किया होगा। सरकार छोटे से सिपाही, को सस्पेंड कर के क्या साबित करना चाहती हैं। अगर सरकार को सस्पेंड ही करना था तो सिपाही की जगह डीएम और एसपी को सस्पेंड करना था। हम मांग करते हैं कि इन अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
यह भी पढ़ें -भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता
यह भी देखें-गोनेर में सीवरेज संकट से हाहाकार! घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क पर उतरे ग्रामीण | Jaipur News



