KBP Times

शहरी निकाय की लॉटरी; जयपुर में OBC, अनारक्षित महिलाओं के लिए 30-30, SC के 20 वार्ड

Lottery fo ward wise

Lottery : राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की लॉटरी 17 और 18 सितंबर को कराने का निर्णय लिया है। जबकि 309 शहरी निकाय की लॉटरी आज निकाली जा रही है। जयपुर जिले के निकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को कलेक्ट्रेट में निकाली गई। जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20 और अनारक्षित महिला के लिए 30 सीटें रिजर्व हैं। बता दें कि पंचायत समिति प्रधानों, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों के वार्डों की लॉटरी सोमवार को जिला स्तर पर निकाली जानी थी। लेकिन अब पंचायतीराज विभाग ने सोमवार को होने वाली लॉटरी को 1 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।

उदयपुर में OBC, ST-SC के वार्ड की निकली लॉटरी

उदयपुर नगर निगम की वार्ड वाइज लॉटरी निकालना शुरू कर दिया गया है। जिला परिषद‌ सभागार में यह लॉटरी निकाली जा रही है। उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए लॉटरी निकल रही है। नगर निगम के 80 वार्डों में से 48 वार्ड सामान्य के हैं, जिसमें 16 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि इस बार मेयर की सीट अनारक्षित (ओपन) है।

जोधपुर नगर निगम में 20 वार्ड ओबीसी के होंगे

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में से 20 वार्ड ओबीसी के होंगे। जब​कि 65 वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगिरी के लिए रखे गए हैं। शहर के कौनसे वार्ड किसके लिए रिजर्व होंगे इसके लिए लॉटरी डाली जा रही है।

अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में आरक्षण 

अलवर नगर निगम के 65 वार्ड सहित जिले के 12 अन्य निकायों में आज आरक्षण के लिए लॉटरी निकलेगी। जिला प्रशासन के मुताबिक अलवर नगर निगम में 80 में से 25 अनारक्षित ओपन, 13 सीट अनारक्षित महिला, 13 सीट ओबीसी व एससी की 12 सीट आरक्षित हैं। अलवर निगम मेयर के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकल चुकी है।

सीकर सहित 14 निकायों के वार्ड पार्षदों की लॉटरी 

सीकर नगर परिषद के 65 वार्ड सहित जिले के कुल 14 निकायों के वार्ड पार्षदों के लिए सोमवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। सीकर के जिला परिषद सभागार में 11 बजे से लॉटरी निकाली जाएगी। सीकर नगर परिषद में 65 वार्डों में से 44 वार्ड अनारक्षित होंगे। वहीं OBC के 13 वार्ड होंगे।

कोटा निगम के वार्डों की लॉटरी 

कोटा नगर निगम के 100 वार्ड में आज आरक्षण के लिए लॉटरी निकलेगी। लॉटरी प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। जिला प्रशासन के मुताबिक 100 में से 18 एससी, 5 एसटी, 20 ओबीसी और 34 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में आरक्षण 

अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले के 8 अन्य निकायों में आज आरक्षण के लिए लॉटरी जवाहर रंगमंच में 3 बजे निकाली जाएगी। अजमेर नगर निगम में 80 में से 20 एससी, 2 एसटी, 16 ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड की कुल संख्या 27 है।

लॉटरी स्थगित करने पर चर्चाएं

पंचायतीराज विभाग ने अचानक एक दिन पहले पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की लॉटरी को 1 महीने आगे खिसकाने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है। लॉटरी स्थगित करने को लेकर पंचायतीराज विभाग के आदेश में हाईकोर्ट के नवंबर तक पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने के फैसले की पालना करने के संकल्प का हवाला दिया है।

विभाग ने लिखा- ​चुनाव दूसरे फेज में होने के कारण

पंचायतीराज विभाग के आदेश में पंचायतीराज चुनाव शहरी निकायों के बाद दूसरे फेज में होने की संभावना का हवाला दिया है। एक तरफ विभाग ने हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करने की बात कही है, दूसरी तरफ पंचायतीराज चुनाव दूसरे फेज में होने की संभावना के कारण लॉटरी 1 महीने आगे खिसकाया है।

ओबीसी आरक्षण को लेकर हो चुका विवाद

शहरी निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में ओबीसी को पूरा 21 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने पर विवाद हो रहा है। शहरी निकायों के प्रमुखों की लॉटरी हो चुकी और वार्डों की लॉटरी सोमवार को होने जा रही है। ओबीसी आरक्षण कम देने का मुद्दा शहरी निकायों पंचायतीराज संस्थाओं दोनों का है। ओबीसी आरक्षण तय किया जा चुका है, अब केवल लॉटरी ही होनी है। इससे पहले इसे आगे खिसकाने को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है।

20 अगस्त से विधानसभा सत्र

पंचायतीराज संस्थाओं की लॉटरी स्थगित करने के पीछे 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को भी एक कारण माना जा रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष पंचायतीराज संस्थाओं के प्रमुखों और वार्डों में ओबीसी आरक्षण पूरा नहीं देने का मुद्दा उठाएगा।

विपक्ष लॉटरी स्थगित करने को मुद्दा बनाएगी

कांग्रेस नेता अब अचानक लॉटरी स्थगित करने को भी मुद्दा बनाएंगे। कांग्रेस प्रदेशााध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायतीराज संस्थााओं के वार्डों, प्रधान, सरपंच-वार्ड पंच के आरक्षण की लॉटरी स्थगित करने पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा और जूली ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे चुनाव टालने की साजिश तक बता दिया है।

यह भी पढ़ें –राजसमंद जेल में गूंजे देशभक्ति के तराने, ध्वजारोहण भी हुआ,10 कार्मिकों को किया सम्मानित

यह भी देखें – गुलाबी नगरी में तीज का शाही रंग | 400 किलो चांदी की पालकी में निकली तीज माता

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2