KBP Times

विदेश नीति पर राहुल गांधी का कटाक्ष, भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया, कई नेताओं ने की आलोचना

Rahul Gandhi and Rajnath singh

Rahul Gandhi : नई दिल्ली में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार की विदेश नीति पर किए कटाक्ष पर भाजपा ने कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अनेक भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति पर किए गए तंज पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी छोटी सोच वाली और निंदनीय है. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ा देती है. राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं यह सोच भी नहीं सकता कि गांधी सरनेम वाला कोई व्यक्ति ऐसी शर्मनाक टिप्पणी कर सकता है।

विपक्ष के नेता का अभद्र व्यवहार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने किसी भी लोकसभा में विपक्ष के नेता का ऐसा अभद्र और अकल्पनीय व्यवहार कभी नहीं देखा. उनके मुताबिक, इस तरह का आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के मन में प्रधानमंत्री के प्रति निराशा हो सकती है, लेकिन इस तरह की अभद्र टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं. खासकर ऐसे प्रधानमंत्री के खिलाफ, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई और विकसित भारत का रास्ता तैयार किया।

हर भारतीय को पीड़ा पहुंचती है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 12 साल तक पूरी लगन से काम किया और एक भी छुट्टी नहीं ली. ऐसे प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी हर भारतीय को पीड़ा पहुंचाती है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि ऐसी भाषा और आचरण के बाद क्या पार्टी लाल-बाल-पाल और गांधी, पटेल और नेहरू, सुभाष बाबू से लेकर राजेंद्र बाबू और शास्त्री जी तथा नरसिम्हा राव से प्रणब मुखर्जी तक की विरासत पर दावा कर सकती है?

भारत की प्रतिष्ठा को ठेस

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने इस आचरण से न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाई है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को भी तार-तार कर दिया है.

चिराग पासवान ने की निंदा

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र में अमर्यादित भाषा का कहीं कोई स्थान नहीं है. प्रधानमंत्री उम्र में भी राहुल गांधी से बड़े हैं, ऐसे में ऐसी भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर तरीके के विरोध की इजाजत है, लेकिन भाषा की मर्यादा कभी नहीं गिरनी चाहिए. स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान तर्क और संवाद से होती है, अपशब्दों से नहीं.

हिमंत बिस्वा सरमा ने भी साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के वंशवादी नेतृत्व ने एक बार फिर मर्यादा की हर सीमा पार कर दी है. उन्होंने एक मित्र देश की महिला राष्ट्राध्यक्ष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया. सरमा ने कहा कि मंच और दर्शकों में मौजूद महिलाएं भी इस पर हंस रही थीं.

यह भी पढ़ें –चमोली में निर्माणधीन टनल में अचानक आया पानी का सैलाब, 7 मजदूरों की मौत

यह भी देखें-जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

2

2