Tannel Accident: भारी बारिश के बीच निर्माणधीन टनल में अचानक मलबा, कीचड और पानी का सैलाब आ जाने से टनल में काम कर रहे मजदूरों पर आफत की बाढ आ गई। घटना उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी की है जहां गुरुवार शाम करीब 7 बजे निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भर जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। 3 अभी भी टनल में फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में कुल 22 लोग फंसे थे। इसमें 12 मजदूरों को निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्र का दौरा किया और अस्पताल जाकर घायल मजदूरों से मिले।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
चमोली के पीपलकोटी में निर्माणधीन टनल में रेस्क्यू करके निकाले गए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों ने बताया कि टनल में वो काम कर रहे थे कि अचानक सामने से पानी का सैलाब आ गया जिससे हम कुछ समझ नहीं सके। निर्माणधीन जगह पर सेना का बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्र का दौर किया और रेस्क्यू कार्यो को देखा, टीम को निर्देश दिए। धामी ने कहा कि सभी बचाव एजेंसियां यहां मौजूद है और हर संभव
कार पर बोल्डर गिरा
घायलों से मिलने जा रहे गढ़वाल सीट से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी की चलती कार पर पहाड़ से एक बोल्डर गिर गया। इससे कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया और हेडलाइट टूट गई। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
यूपी में तेज बारिश से मंदिर डूबे
यूपी के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। कानपुर में गंगा का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने रेल और सड़क यातायात प्रभावित किया है। कांगड़ा में पठानकोट-बैजनाथ पपरोला रेल सेक्शन पर ट्रैक पर चट्टानें गिरने से 4 ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।
दिल्ली में सतेज बारिश जारी, कई इलाकों में भरा पानी
दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक छतरपुर इलाके में सबसे ज्यादा 24.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। संगम विहार और शनि बाजार रोड पर गंभीर जलभराव की स्थिति बनी। सड़कें पानी में डूब गईं। राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
यह भी पढ़ें –RG कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर भीड़ ने किया हमला
यह भी देखें –जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग



