Patriot Message : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलाकार एवं मूर्तिकार पंकज भार्गव ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति और विकसित भारत का संदेश दिया है। उन्होंने क्ले आर्ट और स्कल्पचर के जरिए भारत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की वर्तमान प्रगति को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पंकज भार्गव की इस कलाकृति में तिरंगे के रंगों के साथ “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश भी प्रमुख रूप से दर्शाया गया है। कला के माध्यम से उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत और एकता को साथ लेकर विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अतीत, वर्तमान और भविष्य का संगम
कलाकृति में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की झलक भी दिखाई गई है। पंकज भार्गव की यह पहल स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रेरक संदेश देती है।
यह भी पढ़ें –राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में , 23 जिला मुख्यालयों पर मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
यह भी देखें- जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग



