KBP Times

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में , 23 जिला मुख्यालयों पर मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Independance Day

Independance Day : राजस्थान में इस साल स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राजस्थान पुलिस और कारागार विभाग के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 23 जिला मुख्यालयों पर मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। वहीं राजधानी जयपुर में चौगान स्टेडियम पर तथा प्रदेश भर में जिला स्तर पर अलग अलग जिला स्तरीय कार्यक्रम तो होंगे।

दोनों डिप्टी सीएम और तीन ​मंत्रियों को छोड़ बाकी मंत्री गृह जिलों में झंडा फहराएंगे

दोनों डिप्टी सीएम और तीन मंत्रियों के अलावा बाकी 18 मंत्री अपने अपने गृह जिलों के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अति​थि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर गृह जिले कोटा की जगह बूंदी, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा गृह जिले बीकानेर की जगह हनुमानगढ़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गृह जिले अजमेर की जगह भरतपुर में ध्वजारोहण करेंगे। डिप्टी सीएम दीया कुमारी अजमेर और डॉ प्रेम चंद बैरवा भीलवाड़ा के जिला स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे। जालोर में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ध्वजारोहण करेंगे।

16 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे

झालावाड़,बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चूरू, झुंझुनूं, दौसा,करौली, धौलपुर, जैसलमेर,बालोतरा,खैरथल-तिजारा,कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सलूंबर और श्रीगंगानगर जिला मुख्यायलय कलेक्टर ध्वजारोण करेंगे।

सम्मानित होंगे कर्मचारी

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक और कारागार विभाग के 4 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से दो अधिकारी होंगे सम्मानित

राज्य स्तरीय समारोह में तीसरे बटालियन आरएसी, बीकानेर के सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर भंवर सिंह और एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। कारागार विभाग के उपाधीक्षक रमाकांत शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह तथा कारापाल सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

जयपुर में चौगान स्टेडियम पर होगा जिला स्तरीय समारोह

राजधानी जयपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह चौगान स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –20 जिलों में महिला जिला प्रमुख होंगी:जयपुर-जोधपुर में पद अनारक्षित

यह भी देखें-जयपुर में खुली जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या | परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा और एनकाउंटर की मांग

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2