KBP Times

इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा सतवंत सिंह लड़ेगा पंजाब चुनाव, ‘वारिस पंजाब दे’ ने बनाया उम्मीदवार

Punjab election

Punjab : पंजाब में विधानसभा चुनाव अभी एक साल दूर हैं और भाजपा -कांग्रेस सरीखी पार्टीयां अभी राज्य में जनता की नब्ज टटोल ही रहीं हैं कि अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सतवंत, केहर सिंह के बेटे हैं, जिसे इंदिरा गांधी हत्याकांड में फांसी हुई थी। सतवंत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने की। तरसेम सिंह जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं।

इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत की बेटी भी लड़ेंगी चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह की बेटी अमृत कौर ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अमृत कौर मलोया ने स्पष्ट किया कि बस्सी पठाना से चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह उनका व्यक्तिगत निर्णय है।

सांसद अमृतपाल होंगे सीएम फेस

बता दें कि करीब 4 महीने पहले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने अमृतपाल को सीएम फेस बनाने की घोषणा की थी। पार्टी से जुड़े नेता पंजाब में पंथक मुद्दों, सिख अधिकारों और युवाओं से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की बात कह रहे हैं। अमृतपाल अभी असम की डिब्रुगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल से ही 2024 में खडूर साहिब से बतौर निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

सतवंत के पिता केहर को 1989 में फांसी हुई

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सुरक्षाकर्मियों बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। केहर सिंह भी हत्या की साजिश में शामिल था। अदालत ने उसे आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया और मौत की सजा सुनाई। 6 जनवरी 1989 को तिहाड़ जेल में उसे फांसी दी गई।

बेअंत के बेटे भी वारिस पंजाब से जुड़े

सरबजीत सिंह खालसा फरीदकोट लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे वारिस पंजाब दे पार्टी की चुनावी रणनीति में उनका नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। सरबजीत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें –वंदे मातरम् की अनिवार्यता पर शशि थरुर बोले- पूरा नहीं होगा इसका मकसद

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2