KBP Times

अधूरे पुल को देख नहीं पाया ड्राइवर, नाले में बही कार, एमपी में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh Accident

Madhya Pradesh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. राजगढ़ के पड़ाना गांव के पास झिरी नाले में एक ईको वैन गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई. ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं, जो कड़लावद गांव जा रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

“ड्राइवर ने जल्दबाजी में गाड़ी को पार करने का प्रयास किया”
SDOP सारंगपुर हरविंद सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे के आस-पास हमें सूचना मिली कि एक गाड़ी जो सतवास क्षेत्र से सारंगपुर की तरफ आ रही थी और पड़ाना गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ड्राइवर ने जल्दबाजी में गाड़ी को पार करने का प्रयास किया और वह यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर यहां पानी में गिर गई. शुरूआत में दो लोगों को बचाया गया लेकिन 9 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी. अब तक 9 के 9 शव प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

“गाड़ी फिसल गई और गिर गई”
वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि सतवास से ये गाड़ी आ रही थी, जिसमें 12 सदस्य मौजूद थे. गाड़ी पड़ाना गांव के पास झिरी नाले से गुजर रही थी. वहां पर लगभग 9 इंच के आसपास जलभराव बना हुआ था. इस दौरान गाड़ी फिसल गई और गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई. ये बहुत दुखद घटना है. मृतकों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें.

“40-45 गांवों में जलभराव की समस्या है”
SDM सारंगपुर रोहित बम्हौरे ने बताया कि कल रात से इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे 40-45 गांवों में जलभराव की समस्या है. सुबह करीब 9 बजे हमें खबर मिली कि पडना गांव में एक गाड़ी पुल से गिर गई है. हम तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के ऊपर से पानी बह रहा था और ड्राइवर को पुल पार न करने की सख्त सलाह दी गई थी. इसके बावजूद, उसने लापरवाही से गाड़ी चलाई और गाड़ी पुल से नीचे गिर गई. गाड़ी में 11 लोग सवार थे; दो लोगों को तुरंत बचा लिया गया और अब तक आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक और व्यक्ति की तलाश जारी है. वे सभी देवास के सतवास के रहने वाले थे. सभी 11 लोग एक ही परिवार के थे और गाड़ी मुकेश चौहान के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जो गाड़ी चला रहे थे. मृतकों में दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं. हर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेज दिया है. वे एक रस्म के लिए देवास से काला गांव जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: ” युवा शब्द का उल्टा वायु होता है, कोई नहीं रोक सकता…” छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बोले देवेंद्रनाथ महतो

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2