KBP Times

” युवा शब्द का उल्टा वायु होता है, कोई नहीं रोक सकता…” छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बोले देवेंद्रनाथ महतो

Jharkhand Student Protest

Jharkhand Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए हैं. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी वहीं धरने पर बैठ गए हैं. इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने कंटीले तार की बैरिकेंडिग और वाटर कैनन से रोकने की कोशिश की तो छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे.

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. यह एक जन-आंदोलन बन गया है. ‘युवा’ शब्द का उल्टा ‘वायु’ होता है और ‘वायु’ को कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि आप इस विधानसभा मार्च में छात्रों का दर्द देख सकते हैं। मेरी 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी, मैं एम्बुलेंस से यहाँ आया हूं और स्ट्रेचर पर इस मार्च का हिस्सा बना हूं. लेकिन यह सरकार हमारी आवाज़ दबा रही है और वॉटर कैनन व आंसू गैस के गोले इस्तेमाल कर रही है. यह निंदनीय है. सरकार डरी हुई है, यह कायर सरकार है. सरकार जब-जब डरती है, तब-तब पुलिस को आगे करती है. हम आगे बढ़ते रहेंगे. सरकार के साथ हमारी 3 दौर की बातचीत हुई है, उन्हें हमारी मांगें माननी चाहिए. अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो मुख्यमंत्री पद खतरे में पड़ जाएगा. सरकार हिल जाएगी, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है. यह एक जन-आंदोलन बन गया है.

“लाठी का बहुत कम इस्तेमाल किया गया”
रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि कुछ छात्र आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की, जहां पहले से धारा 163 लागू थी, पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. लाठी का बहुत कम इस्तेमाल किया गया. हम लगातार छात्रों से बात कर रहे हैं. वे अभी शांत हैं और हम उनसे बातचीत कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारी पुष्पा राज बनकर पहुंचा
महाराष्ट्र से अजय म्हात्रे पुष्पा बनकर छात्रों के समर्थन में पहुंचे. पुष्पा राज के स्टाइल में अजय म्हात्रे ने कहा कि सरकार को छात्रों की डिमांड माननी चाहिए.

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2