KBP Times

“बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया…” पूर्व CM ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला

Mamata Banerjee Attac

Mamata Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर रविवार को भीड़ ने अचानक हमला कर दिया. दरअसल, ममता बनर्जी का काफिला उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में एक मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के घर जा रहा था. तभी गुस्साई भीड़ ने काफिले को रास्ते में रोककर हमला कर दिया. लोगों की भीड़ ने पूर्व सीएम की गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर उसपर कीचड़ फेंका, पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें बरसाईं. ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. उन्हें डकैतों की रानी, चोर बोला गया. स्थिति को गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और ममता बनर्जी को इलाके से सुरक्षित बाहर निकाला.

हमले की बाद ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने मेरी गाड़ी पर बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया. मेरी गाड़ी पर इतना हमला किया गया कि अगर मैंने कांच खोला रखा होता है तो मेरा सिर फट जाता, हम सभी लोग मर जाते. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा उन्होंने अपनी जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा. ममता बनर्जी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ बीजेपी को सुरक्षा दे रही है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि राज्य में आखिर यह सब क्या चल रहा है हालात किस ओर जा रहे हैं.

क्यों गुस्से में थे लोग?
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत की वजह से लोग गुस्से में थे. मृतक कार्यकर्ता के परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है. परिवार का कहना है कि पुलिस हिरासत के दौरान बेरहमी से पिटाई करने की वजह से उनकी मौत हुई है. इसी घटना के बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है. जो ममता बनर्जी के दौरे के दौरान दिखाई दिए. भीड़ जैसे ही बढ़ने लगी और हालात बेकाबू होने लगे पुलिस ने तुरन्त मोर्चा संभाल लिया. किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने ममता बनर्जी को तनावपूर्व इलाके से सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया.

ममता बनर्जी पर हुए हमले पर क्या बोली बीजेपी?
राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्होंने 14 साल जो भी किया हो, इस नई सरकार का हिस्सा होकर, हम इसका समर्थन नहीं करते हैं. हमारी पार्टी भी इसका समर्थन नहीं करती है, हमारी सरकार भी नहीं करती है. मारना, कालिख फेंकना, जूता या चप्पल फेंकना, यह हमारी संस्कृति नहीं हो सकती है. यह भाजपा की संस्कृति नहीं है. ममता बनर्जी ने बहुत कुछ किया है, बहुत गलत किया है मगर हम इसका समर्थन कभी नहीं कर सकते हैं, जो भी ऐसा कर रहा है, अगर भाजपा का स्टैंप लगाकर आप यह कर रहे हैं तो आप गलत कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- भारत की ताकत 40 करोड़ युवा लेकिन उन्हे चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2