KBP Times

राहुल गांधी बोले- भारत की ताकत 40 करोड़ युवा लेकिन उन्हे चक्रव्यूह में फंसा रहा सिस्टम

Rahul Gandhi on Students program

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कहा कि भारत के पास करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन हमारा सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। 1 हजार युवाओं में से केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है। युवाओं का डेटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दिया जाता है। आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है।

दरवाजे बंद

राहुल बोले- आप पढ़ाई में पैसा खर्च करते हैं, लेकिन देश में नौकरी के दरवाजे बंद पड़े हैं। आपको मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जो छोटे बिजनेसमैन रोजगार दिलाते थे, वो बंद हो गए। स्टार्टअप इंडिया कहां चला गया। हिंदुस्तान के बैंक आपको एक रुपया नही देंगे, अंबानी-अडाणी को लाखों करोड रुपए देंगे। छोटे व्यापारियों को बैंक लोन नहीं मिलता। युवा पेपर लीक का सामना करते हें। 150 युवा में एक युवा पास होता है। पब्लिक सेक्टर में 10 साल पहले 14 लाख युवाओं को रोजगार देता था। अब इसे प्राइवेटाइज कर दिया। बीएसएनएल बेच दिया, सारा कुछ अडाणी जी को पकड़ा दिया।

छात्रों की भीड उमडी

प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बडी संख्या में छात्रों की भीड उमडी है। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें –झारखंड सरकार-छात्रों के बीच नहीं बनी सहमति, SC में PIL दाखिल

यह भी देखें –जयपुर में शहीद स्मारक पर उमड़ा तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सैलाब | सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2