KBP Times

झारखंड सरकार-छात्रों के बीच नहीं बनी सहमति, SC में PIL दाखिल

student protest in ranchi

Students Protest : अब छात्र आंदोलन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने PIL दाखिल की है। रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दूसरा राउंड खत्म हो गया है लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का शनिवार को 15वां दिन है। इससे पहले कल यानी शुक्रवार की रात छात्रों से सरकार के डेलिगेशन ने बात की थी। इस बीच छात्रों ने सोमवार 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। छात्रों ने सरकार को 9 अगस्त तक उनकी मांगों को पूरा करने का समय दिया है।

झारखंड की सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है

ABVP के कार्यकर्ता ने कहा कि झारखंड की ‘महागठबंधन’ सरकार छात्रों के आंदोलन को दबाना चाहती है। हमारे साथियों को गिरफ्तार किया गया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड को बदनाम और बर्बाद करने के साथ साथ युवाओं का भविष्य नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई है। ABVP के कार्यकर्ता सीएम आवास घेरने निकले, लेकिन रांची पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए। वहीं, कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए।

  • जो आंदोलनकारी छात्रों की मांग है, वह मेरी मांग है

AISA के प्रदेश संयुक्त सचिव रितेश ने कहा कि हम छात्रों से अलग नहीं, बल्कि छात्रों के साथ है। टेंट लगाना कहीं से भी छात्रों से दूरी बनाना नहीं है। जो मांग छात्र कर रहे हैं, वही मांग हमारी भी है। बस हमारा टेंट अलग है, लेकिन हमारा मकसद एक है। छात्र संगठन AISA ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर अपना एक अलग टेंट लगाया है। जहां AISA से जुड़े छात्र धरना दे रहे हैं।

  • मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन जारी है
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार 15वें दिन जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच समेत कई मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 15वें दिन भी छात्रों का आंदोलन जारी है।
सरकार ने छात्रों से सुझाव मांगे
हेमंत सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए ई-मेल आईडी और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव, छात्रों से पहुंचने की अपील

कल हुई बातचीत के बाद छात्रों ने स्पष्ट किया है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 09 अगस्त तक सभी मांगों पर सरकार फैसला ले और उन्हें पूरा किया जाए। अगर 09 अगस्त तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो पहले से तय कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को विधानसभा घेराव होगा। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से छात्रों-अभिभावकों से रांची पहुंचने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सरकार आपको 10 तारीख को रांची नहीं आने देगी। इसलिए 8-9 अगस्त को ही रांची पहुंचिए। हजारीबाग में सरकार ने 10 बसों को पहले ही रोक दिया है।

कल एक गुट से हुई थी बात

कल की मीटिंग के बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, ‘यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को मानेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‘ वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, ‘हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

ये अधिकारी रहे मौजूद

सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव बैठक में मौजूद थे। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार थे।

यह भी पढ़ें -IIT दिल्ली का दीक्षांत समारोह: PM मोदी बोले-देश के लिए बड़ा सपना लेकर निकलें

यह भी देखें – जयपुर में शहीद स्मारक पर उमड़ा तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सैलाब | सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

2

2