KBP Times

IIT दिल्ली का दीक्षांत समारोह: PM मोदी बोले-देश के लिए बड़ा सपना लेकर निकलें

IIT delhi

IIT : नई दिल्ली के आईआईटी संस्थान में आज 57वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। IIT के सोनीपत कैंपस में पीएम नरेंद्र मोदी ने उपस्थित डिग्रीधारकों को संबोधित करते हुए कहा है कि आप यहां से सिर्फ डिग्री लेकर नहीं बल्कि अपने सपने लेकर जा रहे हैं, आप देश के लिए बडा सपना लेकर जाएं। पीएम ने कहा कि यहां सारे स्टूडेंट्स मौजूद हैं, सभी के मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा है। पीएम ने छात्रों को डिग्री दी और मेडल पहनाए। दीक्षांत समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए। इनमें पीएचडी कर रहे 587 स्टूडेंट भी शामिल हैं।

सुपर कंप्यूटर का उद्घाटन

मोदी ने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित परम प्रज्ञा नामक एआई बेस्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर का रिमोट से उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक और इंडस्ट्री तेजी से बदल रही हैं। अगले 20-30 साल कैसे होंगे, यह कोई नहीं जानता। ऐसे समय में वही आगे बढ़ेगा जो लगातार सीखता रहेगा और नई चुनौतियों के समाधान खोजेगा। यही सीख आईआईटी की सबसे बड़ी देन है और आपकी डिग्री इसका प्रमाण है।

परम प्रज्ञा सुपरकंप्यूटर क्या है?

परम प्रज्ञा आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित एक एआई आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर (एचपीसी) है। इसका उद्देश्य तेज गति से जटिल गणनाएं करना और रिसर्च को बढ़ावा देना है। इस सुपरकंप्यूटर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च में मदद मिलेगी।

अब तक 37 सुपरकंप्यूटर स्थापित

भारत में नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत अब तक 37 सुपरकंप्यूटर स्थापित किए जा चुके हैं और ये सभी चालू हैं। ये सुपरकंप्यूटर देश के प्रमुख IIT, IISc, NIT, C-DAC, IISER और अन्य शोध संस्थानों में लगाए गए हैं। इनमें परम सिद्धि (पुणे), परम प्रवेग (IISc बेंगलुरु), परम शक्ति (IIT खड़गपुर), परम संगणक (IIT कानपुर), परम सेवा (IIT हैदराबाद), परम रुद्र (नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई), परम ब्रह्मा (पुणे), परम युक्ति (बेंगलुरु) और परम शिवाय (IIT-BHU, वाराणसी) जैसे प्रमुख सुपरकंप्यूटर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी ने E20 मामले को उठाया, विडियो पोस्ट कर कहा- पूरी दाल ही काली

यह भी देखें – जयपुर में शहीद स्मारक पर उमड़ा तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सैलाब | सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

2

2