E20 Petrol : कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आज एक विडियो जारी कर ई20 पेट्रोल पर सवाल उठाए और इस मामले को दाल में काला नहीं पूरी दाल काली बताया है। राहुल ने विडियो में कहा कि ई20 पेट्रोल से लोगों की कार, स्कूटर खराब हो रहे हैं, यह पूरी तरह भ्रष्टाचार से जुडा मामला है, हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगें।
कांग्रेस मुद्दे को हथियाने को तैयार
छात्र आंदोलन में उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल करने के बाद अब कांग्रेस उन मुद्दों को उठा रही है जो इस समय दूसरे दलों ने उठा रखे हैं। इनमें ई20 तेल का मुद्दा छाया हुआ है जिसे अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ समय से लगातार उठा रहे हैं। केजरीवाल ने पीएम हाउस पर मार्च भी निकाला और लगभग पौने दो लाख याचिकाएं पीएमओ को सौंपी हैं जिनमें कहा गया है कि ई20 पेट्रोल की अनिवार्यता खत्म की जाए और पेट्रोल पंपों पर शुद्व पेट्रोल लेने का विकल्प मिले।
राहुल का विडियो
राहुल गांधी ने एक्स पर विडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होने ने कार की टंकी खोली, ढक्कर उठाकर अंदर झांका और कहा कि नॉर्मली हम कहते हैं कि दाल में काला है लेकिन यहां पूरी दाल ही काली है। इस समय देश में करप्शन की लाइन लगी है। उनमें से एक ई20 ईंधन का मामला है। इसके चलते लोगों की कार और स्कूटर खराब हो रहे हैं। हम इस मुद्दे को उठाएंगे।
सरकार बोली- कुछ लोग ई20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा कर रहे
राहुल के सोशल मीडिया पोस्ट से पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि भारत का बायोफ्यूल ब्लेंडिंग प्रोग्राम बहुत अच्छा काम कर रहा है। नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। कुछ लोग ई20 को लेकर बेवजह विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
एथेनॉल पर सरकार
उधर केंद्र सरकार ने कहा है कि पेट्रोल में मिलाया जाने वाला एथेनॉल पूरी तरह घरेलू स्रोतों से लिया जा रहा है। सरकार ने 6 अगस्त को भारत द्वारा अमेरिका से बड़े पैमाने पर एथेनॉल आयात करने की मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था।
भारत में क्यों हो रहा है ई20 पेट्रोल का विरोध?
भारत में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के इस मिश्रण (ई20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है। इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं।
ई20 ईंधन के विरोध में आप का देशभर में अभियान
आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के विरोध में देशभर में टाउन हॉल का आयोजन करेगी। पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि यह अभियान 8 अगस्त से शुरू होगा। इसका मकसद वाहन मालिकों से बातचीत करना और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं पर फीडबैक जुटाना है। पार्टी के अनुसार, यह अभियान 8 अगस्त को पश्चिम बंगाल से शुरू होगा। इसके बाद 9 अगस्त को गुजरात और हरियाणा, 11 अगस्त को तेलंगाना और 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें –“सिस्टम बेईमान हो चुका है…” प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले बोले राहुल गांधी
यह भी देखें – गलताजी का सबसे बड़ा रहस्य! आखिर क्यों कभी नहीं सूखता पवित्र गलता कुंड? | Jaipur Galta Ji | KBP Times



