KBP Times

“सिस्टम बेईमान हो चुका है…” प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi

Chhatron Ki Goonj Prayagraj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम से पहले आज (7 अगस्त) को राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रयागराज आ रहा हूं- देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं. एक बात साफ़ है- यहां का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है. आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं, कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती. पेपर लीक, रुकी भर्तियां, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं. कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियां चलीं- सिर्फ सवाल पूछने के लिए. आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा, यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए. कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं. आप भी आइए. 8 अगस्त, शाम 5 बजे – के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज.

“अब डर खत्म हो गया है, ऐसा कुछ नहीं है”
राहुल गांधी के आगामी प्रयागराज दौरे पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रयागराज में, चाहे देश के अंदर कहीं भी जाएं, उनके आने और जाने का कोई प्रभाव न युवाओं में पड़ना है, न गरीबों में, न किसानों में, और न महिलाओं में. तब ये चारों वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में, और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में. जो सबका साथ, सबका विकास का काम हुआ है, उसका बहुत सार्थक और व्यापक परिणाम है. उन्होंने कहा कि पहले डर गए थे, अब डर खत्म हो गया है. ऐसा कुछ नहीं है. कहा, कौन-सा कार्यक्रम था, तो उन्होंने अनुमति ली कि नहीं ली और कैसे मीडियाबाजी शुरू हुई, क्यों शुरू हुई. राहुल गांधी बहुत बार प्रयागराज आ चुके, उनके आने का कोई असर नहीं हुआ. पूरे जनपद में ही नहीं, पूरे इस इलाके में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 5 घंटे की अनुमति
8 अगस्त को केपी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक 5 घंटे की अनुमति मिली है. सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज ने विभिन्न विभागों को अनापत्ति मिलने के बाद अस्थायी अनुमति जारी की है. आयोजकों की ओर से 6 अगस्त को दिए गए आवेदन के आधार पर हल्का उपनिरीक्षक, थानाध्यक्ष जॉर्जटाउन, अभिसूचना विभाग, यातायात पुलिस और अग्रिशमन विभाग से अनापत्ति प्राप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति दी. अनुमति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लाउडस्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और अन्य ध्वनि उपकरणों का उपयोग ध्वनि प्रदूषण अधिनियम-2000 के अनुसार ही किया जाएगा. वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भगदड़, कानून-व्यवस्था की समस्या और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी आयोजक की होगी.

यह भी पढ़ें: जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों को मिली पैरोल, अबान की मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी सीएम

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

2

2