KBP Times

पटना में बस की चपेट में आए युवक की मौत पर उत्पात, भीड़ ने 10 गाड़ियां फूंकीं

Uproar on patna
Uproar: पटना के अगमकुआं क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे रोक दिया। मौके पर पुलिस पहुंची, तनाव और बढ़ गया।

भीड़ ने की आगजनी

भीड़ ने यात्री बस को आग के हवाले किया। बताया जा रहा है कि बस करीब 1 घंटे तक जलती रही। लोगों ने उसके पास किसी को नहीं जाने दिया। दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने 2 पुलिस गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस पोस्ट जला दी। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। पत्रकारों से मारपीट की। मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात की गई है।

बंगाल से पटना आ रही बस से हुआ हादसा

जिस बस से हादसा हुआ था वो पश्चिम बंगाल से आ रही थी। बस में यात्री भी सवार थे। आग लगाने की घटना से पहले यात्री जान बचाकर बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी तक आग पर काबू पाने में जुटी है।

एएसआई बोले- हमने भागकर जान बचाई

घटना के समय एएसआई एनएन सिंह पोस्ट पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि ये पूरा मामला 12 बजे का है। उस समय मैं ट्रैफिक पोस्ट पर था। हादसे के बाद वहां बहुत सारे लोग जुट गए। गाड़ियों में आग लगाने लगे। हमारे साथ 2 थाने के पुलिसकर्मी थे, लेकिन हमें मौके से भागना पड़ा।

एएसपी बोले- युवक की मौत के बाद भीड़ बेकाबू हो गई

एएसपी राज किशोर सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और दुर्घटना में शामिल गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस की एक गाड़ी भी जला दी गई। युवक सड़क पार कर रहा था तभी उसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। स्थिति अब नियंत्रण में है।

सड़क पर बॉडी रखकर हाईवे -30 जाम किया

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हाईवे -30 पर लंबा जाम लग गया।

यह भी पढ़ें –RSS का Zen-G से संवाद, भागवत बोले- बातचीत में कमी थी, इसीलिए हुआ आंदोलन

यह भी देखें – गलताजी का सबसे बड़ा रहस्य! आखिर क्यों कभी नहीं सूखता पवित्र गलता कुंड? | Jaipur Galta Ji | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2