KBP Times

जोबनेर ज्वाला माता पदयात्रा में विशाल भंडारे का आयोजन, ब्याज मुक्त अभियान से जुड़ने का आह्वान

Social program at kalwar

Social Program : कालवाड़ वाले बालाजी की पहल आजीविका विकास संस्था के तत्वावधान में एवं श्री श्री 108 ओम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित जोबनेर ज्वाला माता पदयात्रा के दौरान रसीदपुर, राजगढ़ (जिला दौसा) में श्रद्धालुओं के लिए दूसरे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सेवा कार्य में योगदान दिया।

अतिथियों का साफा और माल्यार्पण से हुआ स्वागत

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान रामप्रकाश पिपलोदा (झोटवाड़ा) तथा पहल आजीविका विकास संस्था के सचिव राजेंद्र मोरवाडिया का संस्था के कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर एवं फूलमालाओं से सम्मानपूर्वक स्वागत किया। आयोजन में सामाजिक समरसता और जनसेवा का संदेश भी दिया गया।

ब्याज मुक्त अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव राजेंद्र मोरवाडिया ने लोगों से ब्याज मुक्त अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी नियमित बचत आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखती है और बच्चों की शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने लोगों से बचत की आदत अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया।

सैकड़ों कार्यकर्ता और श्रद्धालु रहे मौजूद

आयोजन में महावीर सैनी, जगदीश कुमावत, प्रकाश वर्मा, बाबूलाल जासमेरिया, गजानंद जासमेरिया, झूथाराम जासमेरिया, सुरेश मेदवाल, विक्रम बजाज, रामपाल जासमेरिया, सीताराम जासमेरिया, सूरजमल दलतानिया, टीकम जासमेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पदयात्रियों की सेवा की। संस्था ने आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयास, नियमित बचत और शिक्षा पर ध्यान देकर समाज को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें –केकड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बजरी माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन

यह भी देखें – जयपुर में नाड़ी का फाटक ROB बना मुसीबत | जलभराव, जाम और डंपरों से लोग परेशान | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mohan Bhagwat conversation with geng

RSS का Zen-G से संवाद, भागवत बोले-आंदोलन करने वाले एंटी नेशनल नहीं

Road Accident

अतीक अहमद के बेटे अबान के आखिरी शब्द थे, “मुझे बचा लो…”, सड़क हादसे में मौत

Ethonel fuel

केजरीवाल बोले-विमान ईंधन में एथेनॉल मिलाने की योजना, सरकार बोली-कोई प्लान नहीं

CJP campaign kya bolti public

बेरोजगारी बनेगा CJP का मुद्दा, सितंबर में कैंपेन ‘क्या बोलती पब्लिक’

Gold & Silver price hike

सोने की कीमत बढ़कर 1.48 लाख हुई, चांदी आज बढ़कर 2.25 लाख पर पहुंची

Indian Players

Team India के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के Fitness पैरामीटर में किया बदलाव

Rajpal Yadav

अभिनेता राजपाल यादव के घर कुर्की का नोटिस,16 करोड़ का लोन बकाया, सेंट्रल बैंक की कार्रवाई

Tehelka editor Tarun Tejpal

‘तहलका’ के संपादक तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा, कहा- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Social program at kalwar

जोबनेर ज्वाला माता पदयात्रा में विशाल भंडारे का आयोजन, ब्याज मुक्त अभियान से जुड़ने का आह्वान

2

2