District Collector : स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूर्ण उल्लास,उमंग एवं गरिमा के साथ मनाने के उद्देश्य से जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिममय बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिला कलक्टर ने कहा कि तैयारियां समय से पूर्व एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए इस में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा में पूर्ण कर ले।
चौगान स्टेडियम में व्यवस्थाएं
जिला कलक्टर ने जयपुर के चौगान स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मंच व्यवस्था, ध्वनि प्रसारण प्रणाली, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, मार्च पास्ट , आमंत्रण पत्र वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं चिकित्सीय सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रोशनी और सजावट के निर्देश
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर रोशनी, रंगोली, सजावट एवं साफ सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ समारोह में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित समारोह में जन प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विरांगनाओं, उत्कृष्ट खिलाड़ियों, लोक कलाकारों, पत्रकारिता, सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों की विभूतियों को ससम्मान आमंत्रित करने के निर्देश दिये।
देशभक्ति और सामाजिक एकता के कार्यक्रम
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति, सामाजिक एकता और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत करें, जिससे आमजन में राष्ट्रभक्ति का भाव और प्रबल हो। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को समारोह में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं एवं आम नागरिकों से भी इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र की गरिमा व सम्मान को बढ़ाने की अपील की है।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (जयपुर, पूर्व) नरेन्द कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण, युगांतर शर्मा, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, रसद विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें -जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में बाल श्रम करते पांच बच्चों को छुड़ाया, मालिक फरार
यह भी देखें – 48 दिन से धरने पर नर्सिंग कर्मी, फिर भी सरकार खामोश! सेवा बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई | SMS Jaipur


