KBP Times

जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में बाल श्रम करते पांच बच्चों को छुड़ाया, मालिक फरार

Child Labour office

Child Labour : राजधानी में मानव तस्करी यूनिट और दौलतपुरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आज शुक्रवार को एक फैक्ट्री से पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। जयपुर में बाल श्रम के खिलाफ अभियान में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

जयपुर डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दौलतपुरा थाना पुलिस और मानव तस्करी यूनिट की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर हरे कृष्णा होटल के पीछे स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा।

नूडल्स की पैकिंग कराते मिले बच्चे

इस संबंध में दौलतपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव के अनुसार छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 5 बाल श्रमिक नूडल्स की पैकिंग करते हुए मिले। मौके से बच्चों द्वारा पैक किए गए नेचर नूडल्स ब्रांड के पांच पैकेट भी जब्त किए गए, जिन पर कंपनी का नाम और वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर का पता अंकित था।

बाल कल्याण समिति को सौंपे गए बच्चे

फैक्ट्री से छुडाए गए सभी बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गांधी नगर स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उन्हें संरक्षण और पुनर्वास के लिए अधिकृत संस्था को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में फैक्ट्री संचालक मनीष अग्रवाल के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी की तलाश जारी

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण का कहना है कि आरोपी मनीष अग्रवाल मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में कितने समय से बाल श्रमिकों से काम कराया जा रहा था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें –रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2