KBP Times

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AI Agent or Assistant

AI Agent : आज के आधुनिक तकनीकी दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीवन का एक हिस्सा बन चुका है. पहले हम AI का इस्तेमाल केवल चैट करने या फोटो बनाने के लिए करते थे. अब टेक मार्केट में AI Agent आ गए हैं. ये साधारण एआई से बहुत अलग और एडवांस हैं. एक साधारण एआई केवल आपके सवालों का जवाब देता है, लेकिन एक एआई एजेंट आपके कहे बिना भी आपके कई काम खुद कर सकता है. जानते हैं कि यह तकनीक आपके रोज़मर्रा के कामों को कितना आसान बना सकती है.

क्या है AI Agent?

AI Agent को आप अपना एक डिजिटल असिस्टेंट या मददगार मान सकते हैं. इसे बार-बार आदेश देने की ज़रूरत नहीं पड़ती. जैसे कि अगर आप इसे कोई बड़ा काम सौंपते हैं तो यह खुद सोचता है कि उस काम को कैसे पूरा करना है. साथ ही यह आपके कंप्यूटर और मोबाइल के अलग-अलग ऐप्स को खुद चला सकता है. ऐसे में ऑफिस के काम में सबसे ज्यादा समय ईमेल लिखने और उनका जवाब देने में जाता है. AI Agent आपके लिए प्रोफेशनल और साफ भाषा में ईमेल टाइप कर सकता है. आपके इनबॉक्स में हजारों ईमेल आते हैं. यह पहचान लेता है कि कौन-सा ईमेल आपके काम का है और किसे आफको बाद में पढ़ना है. अगर आप काम में ज्यादा ही व्यस्त हैं, तो यह आपकी जगह सामने वाले को जरूरी जानकारी का रिप्लाई भी भेज सकता है.

टिकट बुकिंग में कैसे मदद करता है

यात्रा की प्लानिंग करना सबको एक थका देने वाला काम लगता है, क्योंकि टिकट ढूंढना, रहने और खाने-पीने की तैयारी करना और फिर बुकिंग करना काफी समय लेता है. लेकिन अब AI Agent इस पूरे प्रोसेस को खुद संभाल लेता है. आपको बस इसे बताना होगा कि आप कहां और कब जाना चाहते हैं. यह आपके बजट के हिसाब से सबसे अच्छी फ्लाइट या ट्रेन ढूंढेगा और टिकट बुक कर देगा. साथ ही यह आपकी पसंद और बजट के अनुसार सबसे अच्छे होटल के विकल्प आपके सामने रख देगा. टिकट बुक होने के बाद यह आपके कैलेंडर में यात्रा का समय और तारीख खुद ही जोड़ देता है, ताकि आप भूल न जाएं.

मीटिंग और कैलेंडर संभालना

अगर आप अपने काम में व्यस्त रहने वाले व्यक्ति हैं और आपको दिनभर में कई मीटिंग्स करनी पड़ती हैं. ऐसे में AI Agent आपकी काफी मदद करता है. जब भी कोई नई मीटिंग तय होती है, यह खुद समय निकालकर उसे कैलेंडर में दर्ज कर लेता है. साथ ही मीटिंग शुरू होने से पहले यह आपको याद भी दिलाता है. अगर दो मीटिंग्स का समय आपस में टकरा रहा है, तो यह उसे री-शेड्यूल भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें –AI तकनीक से हैकर्स ने ढूंढा सेशन हाईजैकिंग का रास्ता

यह भी देखें – 48 दिन से धरने पर नर्सिंग कर्मी, फिर भी सरकार खामोश! सेवा बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई | SMS Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

2

2