KBP Times

उमर अब्दुला और पायल की शादी खत्म! SC ने तलाक को मंजूरी दी, 17 साल से रह रहे हैं अलग

Omar Abdullah Divorce

Omar Abdullah Divorce: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला और उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला ने अपनी शादी खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने और एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज सभी लंबित कानूनी मुकदमों को वापस लेने की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देते हुए मामले का निपटारा करने की बात कही है. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दोनों ‘आजादी’ चाहते हैं और संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत तलाक की डिक्री जारी करने का अनुरोध किया गया है.

जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के सामने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व कर रहे एड़वोकेट कपिल सिब्बल ने पीठ को अवगत कराया कि दंपति ने आपसी मतभेदों को पूरी तरह से सुलझा लिया है. दोनों ने आजादी को अपना लिया है. दोनों ने आपसी सहमति से शादी को खत्म करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करते हुए 22 जुलाई को याचिका दाखिल की है. सिब्बल की दलील सुनने के बाद जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि कोर्ट अब समझौते की शर्तों के अनुसार ही उचित आदेश जारी कर मामले का निस्तारण करेगी.

2011 से अलग रह रहे थे दोनों पति-पत्नी
उमर अब्दुला और उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला ने साल 1994 में शादी की थी. उनके दोनों के दो बेटे जाहिर और जमीर है. 2009 से ही दोनों अलग-अलग रहने लगे थे और साल 2011 में उमर अब्दुला ने सार्वजनिक रूप से 17 साल पुराने शादी के अलग होने का ऐलान किया था. सबसे पहले फैमिली कोर्ट में उमर अब्दुल्ला ने तलाक की अर्जी दी थी. फैमिली कोर्ट ने आरोपी को अस्पष्ट बताते हुए 2016 में अर्जी को खारिज कर दिया था. जिसके बाद उमर अब्दुला ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2023 में फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और पायल अब्दुल्ला को मासिक भरण पोषण के लिए हर महीने 1.5 लाख रुपये और बेटे की पढ़ाई के लिए 60 हजार रुपये हर माह देने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के इस आदेश को उमर अब्दुला ने चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले को मध्यस्थता के लिए भेजे जाने के बाद दोनों पक्षों ने सभी कानूनी लड़ाइयों को खत्म कर आपसी सहमति से सम्मानजनक विदाई का रास्ता चुना है.

यह भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी, X बायो से हटाया पार्टी का नाम, शेयर किया पुराना VIDEO

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2