KBP Times

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Khetram naval in ajmer

Khetram Naval : अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक खेताराम नवल ने आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा के कथित अहंकार, कुशासन और वादाखिलाफी का करारा जवाब देगी। नवल बुधवार को अजमेर के सर्किट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

‘राजस्थान में डबल इंजन सरकार फेल’

खेताराम नवल ने दावा किया कि राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है और प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

कांग्रेस की गुटबाजी के आरोपों को नवल ने बताया बेबुनियाद

नवल ने भाजपा नेताओं की ओर से कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर दिए जाने वाले बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वास्तविक जनसमस्याओं से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस को लेकर बयानबाजी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एकजुट हैं और पार्टी आलाकमान के निर्देशों के अनुसार मिलकर काम कर रहे हैं। नवल ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपनी सरकार और संगठन के भीतर सामने आ रहे मतभेदों पर ध्यान देना चाहिए।

‘जनता चुनाव में सरकार के कामकाज का हिसाब करेगी’

इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के बीच जाने से बच रही है और विधानसभा में भी जनहित के मुद्दों का सामना नहीं करना चाहती। नसीम अख्तर ने कहा कि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में जनता सरकार के कामकाज का हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य किए हैं तो उसे उन्हीं उपलब्धियों के आधार पर जनता से वोट मांगना चाहिए।

सड़क, रोजगार और कानून-व्यवस्था पर मांगा जवाब

पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि सरकार को सड़कों की स्थिति, विद्यालयों की व्यवस्थाओं, युवाओं के रोजगार, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों के साथ ही कानून-व्यवस्था पर जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित से जुड़े वास्तविक मुद्दों की जगह राजनीतिक बयानबाजी को प्राथमिकता दी जा रही है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया नवल का स्वागत

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन खान, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह रलावता, शिव प्रकाश गुर्जर, शिवकुमार बंसल, हरि सिंह गुर्जर और जितेंद्र खेतावत सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग देहात के जिला अध्यक्ष यूनुस खान, प्रदेश समन्वयक जूलियस क्लेमेंट, अली शेर पठान, शाहिद खान, पार्षद नरेंद्र तुनवाल, मीनाक्षी मीणा, नजमा बानो, सीता कंवर, खुशवंत रोहिल्ला, सुधीर नवल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय समन्वयक खेताराम नवल का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें –राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

यह भी देखें – गोनेर में सीवरेज संकट से हाहाकार! घरों में घुसा गंदा पानी, सड़क पर उतरे ग्रामीण | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

India-Shrilanka match

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता

2

2