Shehzad Poonawalla Resign: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है. पूनावाला ने बीजेपी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है. हालांकि, इस्तीफे को लेकर पूनावाला ने अपना अधिकारिक बयान जारी किया है. 38 वर्षीय शहजाद पूनावाला बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रहे हैं. बीजेपी में आने से पहले वे कांग्रेस में थे. 2017 में वे बीजेपी में थे.
शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स बायो से नेशनल स्पोक्सपर्सन, बीजेपी का पद हटा दिया है. इसके साथ ही पूनावाला ने पुराने इंटरव्यू के कुछ वीडियो भी रीपोस्ट किए हैं. जिसमें वे सक्रिय राजनीति छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे हैं. पूनावाला ने अपने अपडेटेड एक्स बायो का स्क्रीनशॉट Yr शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा है- धर्म इस्लाम, संस्कृति-हिंदू, विचारधारा, भारतीय लेखक- GST की यात्रा, PM नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी. कैप्शन में बस इतना लिखा- मेरा अपडेटेड बायो.
रीपोस्ट किए वीडियो में क्या कहते नजर आए पूनावाला?
शहजाद पूनावाला ने जो पुराने वीडियो शेयर किए हैं. उनमें एक वीडियो में वे कह रहे समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी है. वे 2025 के लोकसभा चुनाव के बाद राजनीति छोड़ने का मन बना चुके थे. लेकिन बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद पीएम मोदी के एक भावुक वीडियो को देखने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र व हरियाणा जैसे अहम चुनावों में पार्टी के लिए अपना काम जारी रखा.
बता दें कि 38 वर्षीय शहजाद पूनावाला टीवी डिबेट और राजनीतिक मंचों पर बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं. साल 2021 में शहजाद पूनावाला को दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया था. उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व और वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध करने के बाद वे बीजेपी में आ गए थे.
यह भी पढ़ें: PM मोदी को अपशब्द बोलने वाली लड़की पर FIR, CJP प्रवक्ता बोले- ये कब से अपराध हो गया?…



