KBP Times

Commonwealth Games: भारत को अब तक 17 मैडल, वेटलिफ्टंग में लवप्रीत गोल्ड से चूके

Commonwealth Games

Commonwealth Games: भारतीय खिलाडियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी के चलते लवप्रीत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक और सीमा ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज पदक हासिल किया है। मैडल सूची में भारत 17 मैडल जीत कर 10वें नंबर पर है।

वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक मिला

वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। वे गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थे, लेकिन न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयूज से महज एक किलो के अंतर से पिछड़ गए। लवप्रीत ने गुरुवार देर रात वेटलिफ्टिंग की 110 किलोग्राम वेट कैटेगरी में 388 किलो वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 176 और क्लीन एंड जर्क में 212 किलो वजन उठाकर मेडल अपने नाम किया। लवप्रीत ने स्नैच में 176 किलो वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया।

सीमा ने जीता कांस्य

दूसरी ओर सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर डिस्कस थ्रो किया। उनके ब्रॉन्ज जीतने के बाद भारत के 17 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर है।

नीरज ने पहला थ्रो 76.28 मीटर का किया

भारत के नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो कर पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के ओलिंपिक चौंपियन अरशद नदीम 78.63 मीटर के साथ 7वें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। मेडल इवेंट शुक्रवार देर रात 12.45 बजे से खेला जाएगा। नीरज ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं किया। रोहित यादव 78.37 मीटर के साथ नौवें और यश वीर सिंह 78.36 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें –भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया सन्यास, विडियो जारी कर की घोषणा

यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

2

2