KBP Times

जयपुर में NSUI के तीन छात्र टंकी पर चढ़े, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

NSUI students protest

NSUI Students Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के आगे झुकी केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए छात्रों को आंदोलन करने या हाई वोल्टेज विरोध प्रदर्शन करने का नया रास्ता मिल गया है। जयपुर में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के तीन छात्र आज सुबह टोंक फाटक क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ गए और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए छात्र संगठन चुनाव कराने और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध करने लगे।

केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस द्वारा एनएसयूआई के छात्रों को नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। छात्रों से लगातार बात की जा रही है। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे और छात्रों से माफी मांगने की मांग उठाई। टंकी पर चढ़े छात्रों में राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्र नेत्री वियोना जाट और छात्र नेता कोशेन खान शामिल हैं। तीनों ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र और छात्र अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव बहाल हो

प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने राजस्थान में पिछले चार सालों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा की जाए।

छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं करने तक नहीं उतरेंगे

छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश में जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए। तो वे पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अधिकारियों द्वारा लगातार टंकी पर चढ़े छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्वक नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

छात्रों को नीचे उतारने के प्रयास जारी

इस प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए आसपास यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। एनएसयूआई का यह प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया है, जब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। छात्र संगठनों का कहना है कि लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए छात्रसंघ चुनाव नियमित रूप से कराए जाने चाहिए, जबकि दिल्ली की घटना को लेकर भी छात्र संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –अजमेर मंडल में उत्कृष्ट टिकट चेकिंग कर्मियों का सम्मान, राजस्व बढ़ाने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशंसा पत्र

यह भी देखें – 40 साल बाद जागा JDA? अब उजड़ेंगे हजारों परिवार! | Jaipur JDA | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2